Tata Motors ने शुरू की Harrier EV की मैन्युफैक्चरिंग, कस्टमर्स को जल्द मिलेगी डिलीवरी

हाल ही में Harrier EV को भारत नेशनल क्रैश असेसमेंट प्रोग्राम ( NCAP) क्रैश टेस्ट में पूरे 5 स्टार मिले हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जुलाई 2025 23:13 IST
ख़ास बातें
  • Tata Motors को हैरियर इलेक्ट्रिक के लिए 10,000 से अधिक बुकिंग्स मिली हैं
  • इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 620 किलोमीटर से अधिक की है
  • यह केवल 6.3 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ सकती है

इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइसेज 21.49 लाख रुपये से 30.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स ने हाल ही में लॉन्च की गई Harrier Electric की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। इस महीने की शुरुआत में इस इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग शुरू की गई थी। इसे 65 kWh और 75 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। 

इस महीने की शुरुआत में इसके लिए बुकिंग शुरू की गई थी। Tata Motors को हैरियर इलेक्ट्रिक के लिए 10,000 से अधिक बुकिंग्स मिली हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में पुणे के निकट पिंपरी की फैक्टरी में इसकी मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइसेज 21.49 लाख रुपये से 30.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 620 किलोमीटर से अधिक की है। इसमें डुअल मोटर (क्वाड व्हील ड्राइव) सिस्टम दिया गया है जो सभी चार व्हील्स को पावर देता है। यह Drift और Boost मोड्स के साथ है। Harrier EV में Sand, Rock Crawl और एक कस्टमाइज किए जा सकने वाली सेटिंग के साथ छह टेरेन मोड्स हैं। यह केवल 6.3 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ सकती है। 
Advertisement

इसके दोनों बैटरी पैक वाले विकल्प सिंगल मोटर और रियर-व्हील ड्राइव कन्फिग्रेशन के साथ हैं। हालांकि, 75 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट में डुअल मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प भी मिलता है। हैरियर इलेक्ट्रिक को क्विक चार्जर से केवल 15 मिनटों में 250 किलोमीटर की रेंज के लिए चार्ज किया जा सकता है। इसमें  Dolby Atmos के साथ JBL Black 10-स्पीकर सिस्टम है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 14.5 इंच Samsung Neo QLED इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। 

हाल ही में Harrier EV को भारत नेशनल क्रैश असेसमेंट प्रोग्राम ( NCAP) क्रैश टेस्ट में पूरे 5 स्टार मिले हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV को एडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन दोनों में 5 स्टार दिए गए हैं। यह क्रैश टेस्ट इसके सभी वेरिएंट्स के लिए लागू होता है. इसके सिक्योरिटी से जुड़े फीचर्स में ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ 540 डिग्री कैमरा व्यू, 128 GBबिल्ट-इन डैशकैम है। इसके अलावा सात एयरबैग्स और EBD के साथ ABS दिया गया है। इसमें ऑटो पार्क असिस्ट और समन मोड जैसे फीचर्स से आसानी से पार्किंग की जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक SUV में एक अलग फीचर Transparent Mode का है। यह ड्राइविंग करते हुए नीचे के रास्ते की स्थिति को सेंट्रल स्क्रीन पर दिखाता है। यह ऑफ-रोड ड्राइविंग के दौरान रुकावटों से निपटने के लिए कारगर हो सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.