भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग करेगी जापान की Suzuki Motor

देश में बनाए गए EV का सुजुकी मोटर जापान और यूरोप को अपने ब्रांड के तहत एक्सपोर्ट कर सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2023 21:26 IST
ख़ास बातें
  • भारत में सुजुकी की पार्टनर मारूति सुजुकी है
  • गुजरात की फैक्टरी में सुजुकी EV की मैन्युफैक्चरिंग करेगी
  • यह टोयोटा को भी EV की सप्लाई कर सकती है

कंपनी की योजना देश को EV के लिए एक्सपोर्ट हब बनाने की भी है

ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Suzuki Motor ने भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना बनाई है। कंपनी की योजना देश को इसके लिए एक्सपोर्ट हब बनाने की है। देश में बने EV का कंपनी जापान और यूरोप को अपने ब्रांड के तहत एक्सपोर्ट कर सकती है।  

Nikkei की रिपोर्ट के अनुसार, सुजुकी मोटर की योजना एशिया में बिक्री के लिए जापान की एक अन्य ऑटोमोबाइल कंपनी Toyota को EV की सप्लाई करने की भी है। अगर यह योजना सफल होती है तो इन EV को टोयोटा के ब्रांड के तहत बेचा जाएगा। भारत को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए अपने पहले प्रोडक्शन हब के तौर पर चुनने के पीछे देश के मार्केट में बड़ी संभावना और कम मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट जैसे बड़े कारण हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है, "सुजुकी ने गुजरात में EV के लिए एक नई प्रोडक्शन लाइन तैयार करने की योजना बनाई है। इस यूनिट में देश में सुजुकी की पार्टनर मारूति सुजुकी अगले वर्ष मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी।" 
Advertisement

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla ने भी भारत में फैक्टरी लगाने के लिए केंद्र सरकार के साथ एक इनवेस्टमेंट प्रपोजल पर बातचीत शुरू की है। कंपनी की फैक्टरी की वार्षिक कैपेसिटी लगभग पांच लाख यूनिट्स की होगी। टेस्ला की भारत में बनी इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज 20 लाख रुपये से शुरू हो सकते हैं। 

बिलिनेयर Elon Musk की अगुवाई वाली इस कंपनी की योजना भारत को एक्सपोर्ट के लिए बेस बनाने की भी है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मस्क की अमेरिका में मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में मोदी ने मस्क को भारत में इनवेस्टमेंट करने के लिए प्रोत्साहित किया था। इसके बाद मस्क ने कहा था कि वह जितना जल्द हो सके भारत में इनवेस्टमेंट करने पर विचार कर रहे हैं। उनका कहना था, "दुनिया में किसी बड़े देश की तुलना में भारत में अधिक संभावनाएं हैं। मुझे विश्वास है कि टेस्ला जितना जल्द हो सके भारत में आएगी।" मस्क ने अगले वर्ष भारत की यात्रा करने का भी संकेत दिया था। टेस्ला की इस वर्ष के अंत तक फुली ऑटोनॉमस व्हीकल्स को लॉन्च करने की तैयारी है। इससे पहले मस्क फुली ऑटोनॉमस सेल्फ-ड्राइविंग व्हीकल्स लाने की समयसीमा को पूरा करने में नाकाम रहे थे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.