Simple Ultra इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 400 किलोमीटर की रेंज का दावा 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सात इंच की टचस्क्रीन दी गई है, जो राइड से जुड़े डेटा के साथ ही कनेक्टिविटी के फीचर्स की भी पेशकश करती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का महंगा प्राइस एक रुकावट बन सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2026 20:00 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 400 किलोमीटर होने का दावा किया गया है
  • Simple Ultra का प्राइस 2.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • यह 2.77 सेकेंड्स में 0 से 40 kmph पर पहुंच सकता है

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 6.5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Simple Energy ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इस वर्ष की शुरुआत में Simple Ultra को पेश किया गया था। कंपनी ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 400 किलोमीटर होने का दावा किया है। इस रेंज का मुकाबला इस सेगमेंट में कोई अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर नहीं करता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Simple Ultra का प्राइस 2.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। कंपनी ने इसकी सिंगल चार्ज में IDC रेंज 400 किलोमीटर होने का दावा किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 6.5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। यह 2.77 सेकेंड्स में 0 से 40 kmph पर पहुंच सकता है। Simple Ultra की टॉप स्पीड लगभग 115 kmph की है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल के चार लेवल दिए गए हैं। 

Advertisement

Simple Ultra में सात इंच की टचस्क्रीन दी गई है, जो राइड से जुड़े डेटा के साथ ही कनेक्टिविटी के फीचर्स की भी पेशकश करती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का महंगा प्राइस एक रुकावट बन सकता है। इस प्राइस पर पावरफुल मोटरसाइकिल्स के कुछ विकल्प भी मार्केट में उपलब्ध हैं। Simple Energy ने अपनी रिटेल मौजूदगी भी बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी के पास दिल्ली, बेंगलुरु, कोच्चि, चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहरों में लगभग 70 टचप्वाइंट हैं। इसकी योजना आगामी महीनों में भुवनेश्वर, रांची और नागपुर जैसे शहरों में अपने आउटलेट खोलने की है। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में TVS Motor और Bajaj Auto की बड़ी हिस्सेदारी है। 

इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने Simple One और Simple OneS इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के Gen 2 मॉडल्स को लॉन्च किया था। Simple One Gen 2 में 6.5 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बैटरी के दो वेरिएंट उपलब्ध हैं। Simple One Gen 2 का 4.5 kWh बैटरी वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में IDC रेंज लगभग 236 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के 5 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की IDC रेंज लगभग 265 किलोमीटर की है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए कंपनी की ओर से मोटर पर आठ वर्ष की वॉरंटी दी जा रही है। इसके अलावा तीन वर्ष या 30,000 किलोमीटर की व्हीकल वॉरंटी और तीन वर्ष या 20,000 किलोमीटर की चार्जर वॉरंटी भी दी जा रही है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.