• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 160 किलोमीटर रेंज वाला Simple Dot One लॉन्च, इन ग्राहकों को मिलेगा पहले बुकिंग करने का मौका

160 किलोमीटर रेंज वाला Simple Dot One लॉन्च, इन ग्राहकों को मिलेगा पहले बुकिंग करने का मौका

Simple Dot One इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है जो कि सिर्फ 3.7 kWh की फिक्स्ड बैटरी से लैस होगा।

160 किलोमीटर रेंज वाला Simple Dot One लॉन्च, इन ग्राहकों को मिलेगा पहले बुकिंग करने का मौका

Photo Credit: Simple Energy

Simple Dot One की IDC रेंज 160 किमी है।

ख़ास बातें
  • Simple Dot One की बेंगलुरु में एक्स शोरूम कीमत 1,39,999 रुपये है।
  • Simple Dot One में 3.7 kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है।
  • Simple Dot One सिंगल चार्ज में IDC में 160 किलोमीटर की रेंज प्रदान करेगा।
विज्ञापन
Simple Energy ने भारत में नया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर Simple Dot One लॉन्च कर दिया है। 1,39,999 रुपये एक्स शोरूम कीमत पर आया  Simple Dot One ग्राहकों के लिए 27 जनवरी से बुकिंग के लिए उपलब्ध होने वाला है। Dot One एक बार चार्ज होकर 160 किलोमीटर की रेंज प्रदान करेगा। आइए Simple Dot One के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Simple Dot One की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Simple Dot One की बेंगलुरु में एक्स शोरूम कीमत 1,39,999 रुपये तय की गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 27 जनवरी से 1947 रुपये में www.simpleenergy.in पर ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। सभी ग्राहकों के लिए प्री-बुकिंग 27 जनवरी से शुरू होगी, जबकि मौजूदा ग्राहकों को 1 जनवरी 2024 से 1,39,999 रुपये में Simple One से Dot One में स्विच करने को प्राथमिकता दी जाएगी। यह ई-स्कूटर 4 कलर्स Namma Red, Brazen Black, Grace White और Azure Blue में उपलब्ध है। इंट्रोडक्ट्री पेशकश के तहत Dot One को लाइटएक्स और ब्रेजेनएक्स कलर ऑप्शन में भी पेश किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी बेंगलुरु और उसके बाद अन्य शहरों में शुरू होगी।


Simple Dot One की रेंज और पावर


Simple Dot One इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है जो कि सिर्फ 3.7 kWh की फिक्स्ड बैटरी से लैस होगा। इसमें 8.5 kW इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि 72 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। सिक्योरिटी फीचर्स में डिस्क ब्रेक और सीबीएस शामिल है। स्कूटर में 35-लीटर की अंडर-सीट स्टोरेज है। इसके अलावा इसमें टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो ऐप कनेक्टिविटी के साथ बेहतर राइड एक्सपीरियंस प्रदान करता है। रेंज की बात करें तो Dot One एक बार चार्ज होकर IDC में 160 किलोमीटर की दूरी तय करेगा, जिससे यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा रेंज वाला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बन जाएगा। कंपनी डॉट वन के साथ 750W चार्जर प्रदान करती है।

Simple Dot One स्पेशल डिजाइन वाले टायर्स के साथ आता है, जिससे रेंज को बेहतर करने में मदद मिलती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 2.77 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेता है। 90-90 ट्यूबलेस टायर्स के साथ 12 इंच के व्हील दिए गए हैं। Simple Dot One ट्रेंड-सेटिंग सिंपल वन के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है जो कि मजबूती के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रदान करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »