• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 125 Km रेंज वाली मेड इन इंडिया Commander इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में जल्द होगी लॉन्च

125 Km रेंज वाली मेड इन इंडिया Commander इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में जल्द होगी लॉन्च

सूरत बेस्ड ऑटोमेकर ने बताया कि कंपनी इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के ज्यादा से ज्यादा पार्ट्स को भारत में बनाएगी, जिससे कीमत को कम रखने में मदद मिलेगी।

125 Km रेंज वाली मेड इन इंडिया Commander इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में जल्द होगी लॉन्च

Aarya Commander का बैटरी पैक फुल चार्ज होने में करीब 3 घंटे का समय लेगा

ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को जनवरी 2023 में लॉन्च किए जाने की योजना है
  • इसकी टॉप स्पीड 85 Kmph तक सीमित रखी जाएगी
  • कंपनी का कहना है कि मोटरसाइकिल 100-125 Km की रेंज देगी
विज्ञापन
आर्या ऑटोमोबाइल्स (Aarya Automobiles) भारत में एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है, जो क्लासिक डिजाइन से प्रेरित होगी, जैसे रॉयल एनफील्ड क्लासिक (Royal Enfield Classic) बाइक। एक मीडिया पब्लिकेशन को दिए इंटरव्यू में कंपनी के डायरेक्टर ने जानकारी दी कि कमांडर (Commander) नाम की इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर 2019 से काम किया जा रहा है और अब यह भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। इसकी मैक्सिम फुल चार्ज रेंज 125 Km बताई गई है।

TOI को दिए एक इंटरव्यू में Aarya Automobiles के डायरेक्टर तुषार छाभया (Tushar Chhabhaya) ने बताया कि कंपनी भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Commander लॉन्च करने के लिए तैयार है, जिसका डिजाइन क्लासिक मोटरसाइकिल्स से प्रेरित होगा। उनका कहना है कि कंपनी ने इस मोटरसाइकिल पर 2019 से काम करना शुरू कर दिया था और अब इसे जनवरी 2023 के मध्य में लॉन्च किए जाने की योजना है।

सूरत बेस्ड ऑटोमेकर ने बताया कि कंपनी इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के ज्यादा से ज्यादा पार्ट्स को भारत में बनाएगी, जिससे कीमत को कम रखने में मदद मिलेगी। कीमत को लेकर तुषार ने पब्लिकेशन से कहा, "आर्या ऑटोमोबाइल्स लिमिटेड के रूप में, हम उन्हें [ग्राहकों को] क्वालिटी बाइक तक पहुंच प्रदान करते हुए उनकी बजटीय मांगों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। और कमांडर अपने लुक और अपनी 3000 वाट मोटर की क्षमता और 170 Nm टॉर्क के कारण काफी अधिक शक्तिशाली है, जो राइडर को यह आभास देता है कि वे एक पॉपुलर क्लासिक मोटरसाइकिल को शांत तकनीक के साथ राइड कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे यह जानकारी भी दी कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 100 Km प्रति चार्ज की रेंज देने में सक्षम बनाने के लिए इसकी टॉप स्पीड को 85 Kmph पर सीमित रखा जाएगा। Commander इलेक्ट्रिक बाइक में कथित तौर पर चार राइडिंग मोड्स भी मिलेंगे।

इसमें 4.3 kWh क्षमता का बैटरी पैक होगा, जिसे फुल चार्ज होने में करीब 3 घंटे का समय लगेगा। इसकी मैक्सिमम रेंज 125 Km बताई गई है।

बिक्री और कंपनी द्वारा टार्गेट किए जाने वाले क्षेत्रों के बारे में बात करते हुए तुषार ने TOI को बताया कि लॉन्च के बाद, कंपनी का लक्ष्य हर महीने 1,000 मोटरसाइकिल बनाने का है। इसे हासिल करने के लिए कंपनी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की बिक्री करेगी। कंपनी के पास दावे अनुसार, देशभर में 50 से ज्यादा डीलर हैं, इसके बावजूद कंपनी नए डीलर्स और वितरकों के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार है। शुरुआत में मोटरसाइकिल को दक्षिण भारत, महाराष्ट्र और गुजरात में पेश किया जाएगा।

फिलहाल इसकी सटीक लॉन्च डेट और कीमत को लेकर Aarya Automobiles ने कोई जानकारी नहीं दी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric motorcycle, Aarya Commander
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
  2. 80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. जब पृथ्वी पर लगातार 20 लाख साल बरसे थे बादल! क्या है कार्नियन इवेंट? जानें
  4. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  5. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  6. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  8. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  9. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »