भारत की सड़कों पर दौड़ रहे कितने इलेक्ट्रिक टू वीलर्स? सरकार ने बताए आंकड़े, जानें

ईवी गाड़‍ियों की संख्‍या में आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी वजह प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक ड्राइव रेवोल्यूशन इन इनोवेटिव वीकल एन्हांसमेंट (PM E-DRIVE) योजना है।

विज्ञापन
Written by IANS, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2024 15:41 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्‍ट्र‍िक टू वीलर्स की भारत में बढ़ी संख्‍या
  • 28 लाख 55 हजार 15 तक पहुंची गाड़‍ियां
  • वीलर वीकल्‍स की संख्या 4 दिसंबर तक 2 लाख 57 हजार के पार

वित्त मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक वीकल्‍स पर GST को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है।

देश में रजिस्टर्ड इलेक्ट्रिक टू वीलर्स की संख्या अब 28 लाख 55 हजार 15 हो गई है, जबकि इलेक्ट्रिक फोर वीलर वीकल्‍स की संख्या 4 दिसंबर तक 2 लाख 57 हजार 169 हो गई है। यह जानकारी हाल ही में संसद में दी गई। भारी उद्योग और इस्पात राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने एक लिखित जवाब में लोकसभा को बताया कि ट्रांसपोर्ट मिनिस्‍ट्री के वाहन पोर्टल के अनुसार, ओडिशा में रजिस्टर्ड इलेक्ट्रिक वीकल्‍स (EV) की कुल संख्या 1 लाख 45 हजार 479 है, जिसमें अडोप्शन रेट 1.24 प्रतिशत है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फिलहाल, ओडिशा राज्य में ऑटो आरएंडडी क्लस्टर स्थापित करने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। 
Advertisement

ईवी कस्‍टमर्स को विभिन्न सरकारी योजनाओं के जरिए प्रोत्साहित किया जाता है। जैसे- भारत में फेम (फास्टर अडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) योजना। यह योजना 1 अप्रैल 2019 से पांच साल के लिए है, जिसमें कुल 11,500 करोड़ रुपये का बजट है। इस योजना ने ई-2वीलर, ई-3 वीलर, ई-4 वीलर, ई-बसों और ईवी पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों को प्रोत्साहित किया।

गौरतलब है कि वित्त मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक वीकल्‍स पर GST को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। पर‍िवहन मंत्रालय ने घोषणा की है कि बैटरी से चलने वाले वीकल्‍स को ग्रीन लाइसेंस प्लेट दी जाएगी और उन्हें परमिट की जरूरतों से छूट दी जाएगी।
Advertisement

परिवहन मंत्रालय ने एक नोटिफ‍िकेशन जारी करके राज्यों को इलेक्ट्रिक वीकल्‍स पर रोड टैक्स माफ करने की सलाह दी है, जिससे इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की शुरुआती लागत कम करने में मदद मिलेगी। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने भी 'मॉडल बिल्डिंग बाय-लॉज' में संशोधन किया है, जिसके तहत प्राइवेट और कमर्शल बिल्डिंगों में चार्जिंग स्टेशन शामिल करना अनिवार्य कर दिया गया है।
Advertisement

ईवी गाड़‍ियों की संख्‍या में आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी वजह प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक ड्राइव रेवोल्यूशन इन इनोवेटिव वीकल एन्हांसमेंट (PM E-DRIVE) योजना है। 1 अक्टूबर 2024 से लागू हुई स्‍कीम 31 मार्च 2026 तक चलेगी। इसका मकसद देशभर में चार्जिंग के इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर को मजबूत बनाना और ईवी मैन्‍युफैक्‍चरिंग में देश में सशक्‍त बनाना है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.