Realme Narzo 90 Series 5G में मिल सकती है बड़ी बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर आगामी स्मार्टफोन सीरीज के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Realme Narzo 90 Pro 5G और Realme Narzo 90x 5G शामिल हो सकते हैं

Realme Narzo 90 Series 5G में मिल सकती है बड़ी बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर आगामी स्मार्टफोन सीरीज के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 90 Series 5G में दो मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • इस वर्ष अप्रैल में पेश की गई Realme Narzo 80 Series 5G की यह जगह लेगी
  • इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जाएगी
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme की नई सीरीज को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Realme Narzo 90 Series 5G में दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। इस वर्ष अप्रैल में पेश की गई Realme Narzo 80 Series 5G की यह जगह लेगी। आगामी सीरीज के स्मार्टफोन्स में अलग डिजाइन हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन सीरीज में Realme Narzo 90 Pro 5G और Realme Narzo 90x 5G शामिल हो सकते हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर आगामी स्मार्टफोन सीरीज के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस पर दिए गए टीजर में दो स्मार्टफोन अलग कैमरा लेआउट के साथ हैं। इनमें से एक स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट हाल ही में लॉन्च किए गए Apple के iPhone 16 Pro Max के समान है। यह Realme Narzo 90 Pro 5G हो सकता है। इस टीजर में दूसरा स्मार्टफोन रेक्टैंगुलर शेप वाली कैमरा यूनिट के साथ है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में राउंडेड कॉर्नर हैं। 

एमेजॉन पर दिए गए इस स्मार्टफोन सीरीज के टीजर में 'सुपरचार्ज्ड' और 'पावर मैक्स्ड' लिखा है। इससे इन स्मार्टफोन्स में फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ बड़ी बैटरी होने का पता चल रहा है। इसके साथ '9 दिसंबर के लिए तैयार रहें' लिखा है। इससे इन स्मार्टफोन के बारे में जल्द अधिक जानकारी का खुलासा होने का संकेत मिला है। आगामी स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले का ब्राइटनेस लेवल भी ज्यादा हो सकता है। Realme Narzo 80 Pro 5G में 6.77 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Mediatek Dimensity 7400 दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6 पर चलता है। 

Realme Narzo 80 Pro 5G की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। Realme Narzo 80 Pro 5G की 6,000 mAh बैटरी 80 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस सीरीज के Realme Narzo 80x 5G में 6.72 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »