Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में होगा कंपनी की बैटरी का इस्तेमाल

यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल डुअल-पॉड LED हेडलैम्प के साथ दिख रही है। इसमें फ्रंट पर बैक पर KTM के जैसे स्लिम टर्न इंडिकेटर हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 अगस्त 2024 23:28 IST
ख़ास बातें
  • ओला इलेक्ट्रिक S1X, S1 Air, S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री करती है
  • कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल डुअल-पॉड LED हेडलैम्प के साथ दिख रही है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के सेगमेंट में कंपनी का पहला स्थान है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 15 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने चार इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स को प्रदर्शित किया है और ये विभिन्न सेगमेंट में हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक का पहला स्थान है। 

हाल ही में कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal ने सोशल मीडिया पर आगामी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टेस्ट राइड की एक पिक्चर पोस्ट की थी। हालांकि, इसमें मोटरसाइकिल को स्पष्ट तौर पर नहीं दिखाया गया था। इससे पहले अग्रवाल ने संकेत दिया था कि इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में इस कैटेगरी में सबसे बड़ी बैटरी होगी। इससे इसकी रेंज भी अधिक हो सकती है। इस मोटरसाइकिल में ओला इलेक्ट्रिक की डिवेलप की गई बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी ने तमिलनाडु में बैटरी सेल बनाने के लिए फैक्टरी लगाई है। 
Advertisement

ओला इलेक्ट्रिक S1X, S1 Air और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री करती है। यह पता नहीं चला है कि इसकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बिक्री इस वर्ष की जाएगी या नहीं। ओला इलेक्ट्रिक की इस मोटरसाइकिल का मुकाबला अन्य इलेक्ट्रिक बाइक्स से होगा। इसकी प्राइसिंग के आधार पर यह Tork Kratos R और Revolt RV400 को टक्कर दे सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए गए एक टीजर में यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल डुअल-पॉड LED हेडलैम्प के साथ दिख रही है। इसमें फ्रंट पर बैक पर KTM के जैसे स्लिम टर्न इंडिकेटर हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए सॉलिड-स्टेट बैटरी डिवेलप करने का प्रयास तेज कर दिया है। अगले वर्ष की शुरुआत से कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में भी इसके बैटरी सेल्स का इस्तमाल हो सकता है। 

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री लगभग 57 प्रतिशत बढ़ी है। इस कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की सेल्स दो लाख यूनिट्स से अधिक की रही है। यह इस आंकड़े तक इतनी कम अवधि में पहुंचने वाली पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बनी है। पिछले महीने कंपनी ने अपने S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया था। इन फीचर्स में फाइंड माय स्कूटर और वैकेशन मोड शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए सर्विस सेंटर पर नहीं ले जाना पड़ेगा। वैकेशन मोड इलेक्ट्रिक स्कूटर का लंबी अवधि तक इस्तेमाल नहीं करने पर एक्टिवेट होता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.