Ola ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh, जानें प्राइस, रेंज

कंपनी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के रजिस्ट्रेशंस मार्च में बढ़कर 10,117 यूनिट्स के रहे हैं। फरवरी में ओला इलेक्ट्रिक ने 3.973 यूनिट्स की बिक्री की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2026 22:15 IST
ख़ास बातें
  • S1 X+ 5.2 kWh का सीमित अवधि के लिए प्राइस 1,29,999 (एक्स-शोरूम) का है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड लगभग 125 kmph की है
  • S1 X+ 5.2 kWh में 11 kW की मिड-ड्राइव मोटर दी गई है

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज लगभग 320 किलोमीटर की है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में शामिल Ola Electric ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। S1 X+ 5.2 kWh में कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया 4680 Bharat Cell दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज लगभग 320 किलोमीटर की है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, S1 X+ 5.2 kWh में 11 kW की मिड-ड्राइव मोटर के साथ इंटीग्रेटेड मोटर कंट्रोल यूनिट दी गई है। इसमें ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और फ्रंट डिस्क ब्रेक सेटअप है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड लगभग 125 kmph की है। S1 X+ 5.2 kWh का सीमित अवधि के लिए प्राइस 1,29,999 (एक्स-शोरूम) का है। इसके प्राइस में 15 अप्रैल के बाद बदलाव किया जाएगा। ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा, "S1 X+ 5.2 kWh के साथ हमने 4680 Bharat Cell को बड़े स्तर पर पहुंचा रहे हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में परफॉर्मेंस और रेंज के साथ मिलते हैं।" 

Advertisement

कंपनी के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बड़ी रेंज है। इनमें S1 Pro+ (4 kWh और 5.2 kWh), S1 Pro (3 kWh और 4 kWh) और S1 X (2 kWh, 3 kWh, 4 kWh, 5.2 kWh) शामिल हैं। ओला इलेक्ट्रिक के पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल  Roadster भी शामिल है। कंपनी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के रजिस्ट्रेशंस मार्च में बढ़कर 10,117 यूनिट्स के रहे हैं। फरवरी में कंपनी ने 3.973 यूनिट्स की बिक्री की थी। मार्च के अंतिम सप्ताह में ओला इलेक्ट्रिक के प्रति दिन के ऑर्डर्स 1,000 यूनिट्स से अधिक के रहे हैं। इसके पीछे कंपनी की सर्विस में सुधार एक बड़ा कारण है। ओला इलेक्ट्रिक ने पार्ट्स की सप्लाई में सुधार और सर्विस नेटवर्क की कड़ी निगरानी के साथ अधिकतर व्हीकल्स की समान दिन पर सर्विस की पेशकश की है। इससे सर्विस को लेकर शिकायतों को घटाने में मदद मिली है। 

ओला इलेक्ट्रिक ने मार्च में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के कुल 10 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशंस की उपलब्धि भी हासिल की है। पिछले वर्ष कस्टमर्स की सर्विस को लेकर शिकायतें बढ़ने का ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री पर असर पड़ा था। हाल ही में कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ 9.1 kWh के प्राइस में भारी कटौती की है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 4680  Bharat Cell दिया गया है। Roadster X+ 9.1 kWh का प्राइस 60,000 रुपये घटाया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 1,89,999 रुपये के प्राइस के बजाय 1,29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Roadster X+ के 9.1 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट की IDC रेंज 500 किलोमीटर से कुछ अधिक होने का दावा किया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.