Ola Electric के S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर की जुलाई में शुरू होगी डिलीवरी

यह कंपनी के लोकप्रिय S1 का सबसे कम प्राइस वाला वेरिएंट होगा। इसे 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh के बैटरी पैक में उपलब्ध कराया जाएगा

Ola Electric के S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर की जुलाई में शुरू होगी डिलीवरी

यह कंपनी के लोकप्रिय S1 का सबसे कम प्राइस वाला वेरिएंट होगा

ख़ास बातें
  • इसे 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh के बैटरी पैक में उपलब्ध कराया जाएगा
  • प्रत्येक बैटरी पैक के लिए सिंगल चार्ज में रेंज अलग होगी
  • पिछले महीने कंपनी ने 30,000 से अधिक यूनिट्स बेची थी
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric के S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर की जुलाई में डिलीवरी शुरू होगी। कंपनी को इसके लिए बुकिंग मिलनी शुरू हो गई हैं। हालांकि, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड और डिलीवरी के लिए जुलाई तक इंतजार करना होगा। 

कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal ने एक ट्वीट में S1 Air की टेस्ट ड्राइव लेने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, "S1 Air की टेस्ट ड्राइव ली। बहुत पसंद आया। आपके पास जुलाई में आ रहा है।" यह कंपनी के लोकप्रिय S1 का सबसे कम प्राइस वाला वेरिएंट होगा। इसे 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh के बैटरी पैक में उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक बैटरी पैक के लिए सिंगल चार्ज में इसकी रेंज अलग होगी। 

Ola S1 Air के प्राइसेज 84,999 रुपये से लेकर 1,09,000 रुपये (एक्स-शोरूम) हैं। इसकी मोटर 4.5 kW की और यह 85 kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकेगा। इसे पांच डुअल-टोन कलर्स - कोरल ग्लैम, नियो मिंट, पोर्सलेन व्हाइट, जेट ब्लैक और लिक्विड सिल्वर में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने बताया है कि पिछले वर्ष इसके 2.5 kWh वाले वेरिएंट की बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को 3 kWh वेरिएंट पर बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपग्रेड किया जाएगा। हाल ही में Ola Electric ने अपना 500वां एक्सपीरिएंस सेंटर जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में शुरू किया है। इसके साथ ही कंपनी की पहुंच लगभग 300 शहरों तक हो गई है। ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले वर्ष पुणे में अपना पहला एक्सपीरिएंस सेंटर खोला था। 

कंपनी का लक्ष्य अगले कुछ महीनों में एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर 1,000 करने का है। ओला इलेक्ट्रिक के D2C सेल्स और सर्विस मॉडल में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिलीवरी और सर्विसिंग शामिल है। हालांकि, कंपनी को अपनी सेल्स का बड़ा हिस्सा वेबसाइट और ऐप के जरिए मिलता है। ओला इलेक्ट्रिक का इलेक्ट्रिक स्कूटर के मार्केट में 40 प्रतिशत मार्केट शेयर होने का दावा है। पिछले महीने कंपनी ने 30,000 से अधिक यूनिट्स बेची थी और यह इसकी सबसे अधिक मासिक बिक्री थी। ओला इलेक्ट्रिक ने लगातार आठवें महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में पहला स्थान बरकरार रखा था। कंपनी अपने S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) को जोड़ सकती है। इसका उद्देश्य टू-व्हीलर चलाने वालों के लिए यात्रा को सुरक्षित बनाना है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »