Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम से भी खरीद सकेंगे कस्टमर्स

इन शोरूम में कंपनी के S1, S1 Pro और पिछले महीने लॉन्च किया गया कम प्राइस वाला S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 नवंबर 2022 18:38 IST
ख़ास बातें
  • इन शोरूम में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मौजूद खरीदे जा सकेंगे
  • ये शोरूम इस वर्ष के अंत तक खुल सकते हैं
  • कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है

पिछले महीने Ola Electric ने अफोर्डेबल प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air लॉन्च किया था

देश की बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने देश भर में लगभग 100 शोरूम खोलने की योजना बनाई है। इन शोरूम को 'एक्सपीरिएंस सेंटर्स' कहा जा रहा है। इससे कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले इसके बारे में पूरी जानकारी आसानी से मिल सकेगी। 

इन शोरूम में कंपनी के S1, S1 Pro और पिछले महीने लॉन्च किया गया कम प्राइस वाला S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध होगा। Ola Electric के को-फाउंडर और CEO, Bhavish Aggarwal ने ट्वीट में कहा, "हम अगले 45 दिनों में देश भर में लगभग 100 शोरूम खोल रहे हैं। क्या आप फैंसी और बड़े एक्सपीरिएंस सेंटर चाहेंगे या साधारण लेकिन सही लोकेशन पर?" ये शोरूम इस वर्ष के अंत तक खुल सकते हैं। इनके लिए अभी लोकेशंस तय नहीं की गई हैं। कंपनी ने हाल ही में बताया था कि वह जल्द ही कस्टमर्स को ऑर्डर देने के दो-तीन दिनों के अंदर डिलीवरी शुरू करेगी।
Advertisement

कंपनी का मानना है कि इन शोरूम से अधिक लोगों को कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का एक्सपीरिएंस लेने को मौका मिलेगा। Ola Electric अभी तक कस्टमर्स के पते पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी करती है। शोरूम खोलने का कंपनी का फैसला इसकी स्ट्रैटेजी में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। Ola Electric का शुरुआत में आइडिया मैन्युफैक्चरर और कस्टमर्स के बीच से डीलर्स को हटाना था। 

पिछले महीने Ola Electric ने अफोर्डेबल प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air लॉन्च किया था। इसका प्राइस कंपनी के पहले से मौजूद Ola S1 और Ola S1 Pro से कम रखा गया है। Ola S1 Air की बैटरी कैपेसिटी 2.5 KWh और टॉप स्पीड 85kmph की है। कंपनी का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 101km की ARAI रेंज और सामान्य स्थितियों में 100km की रेंज देता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 84,999 रुपये है। यह शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस है। इसमें FAME II सब्सिडी शामिल है। इस प्राइस में राज्य की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी नहीं है। यह कोरल ग्लैम, जेट ब्लैक, लिक्विड सिल्वर, नियो मिंट और पोरक्लेन व्हाइट कलर ऑप्शंस में मिलेगा कंपनी के अन्य ई-स्कूटर्स की तरह इसमें म्यूजिक, नेविगेशन और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स भी हैं। Ola Electric ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम Move OS का नया वर्जन भी पेश किया है।  
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  2. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  3. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  7. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  8. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  9. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  10. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.