Ola Electric Record Sales May 2023: ओला इलेक्ट्रिक की मई में रिकॉर्ड तोड़ सेल! बेचीं 35 हजार से ज्यादा यूनिट

ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ और को-फाउंडर भावीश अग्रवाल ने कहा है कि वह ओला इलेक्ट्रिक की परफॉरमेंस से खुश हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जून 2023 20:15 IST
ख़ास बातें
  • Ola Electric को इलेक्ट्रिक टूव्हीलर की सेल्स के मामले में बड़ा लाभ।
  • कंपनी का मार्केट शेयर भी बढ़ गया है जो कि अब 30% पर पहुंच गया है।
  • Ola S1 वर्तमान में कंपनी का सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक टूव्हीलर है।

Ola S1 वर्तमान में कंपनी के सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक टूव्हीलर के रूप में मौजूद है।

इलेक्ट्रिक टूव्हीलर (Electric two-wheeler) की पॉपुलरिटी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। उपभोक्ता अब पारंपरिक ईंधन वाले व्हीकल को छोड़कर बिजली से चलने वाले व्हीकल पसंद कर रहे हैं। इसका असर इलेक्ट्रिक टूव्हीलर बनाने वाली कंपनियों की बढ़ती सेल में भी देखा जा सकता है। ऐसी ही कंपनी है ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric), जो कि दोपहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाती है। कंपनी ने मई के महीने में रिकॉर्ड सेल दर्ज की है। 

Ola Electric को मई में इलेक्ट्रिक टूव्हीलर की सेल्स के मामले में जबरदस्त फायदा मिला है। कंपनी ने अकेले मई के महीने में 35 हजार से ज्यादा यूनिट्स की सेल की है। जो कि किसी महीने में कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा यूनिट्स की सेल साबित हुई है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट शेयर भी बढ़ गया है जो कि अब 30% पर पहुंच गया है। ओला की ईयर ऑन ईयर ग्रोथ रेट भी बढ़ी है जो कि 300 प्रतिशत दर्ज की गई है। यह आंकड़ा मई 2023 के लिए है। 

ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ और को-फाउंडर भावीश अग्रवाल ने कहा है (Via) कि वह ओला इलेक्ट्रिक की परफॉरमेंस से खुश हैं। कंपनी भारत में EV क्रांति में एक लीडर के रूप में आगे बढ़ी है और अभी भी बढ़ रही है। उन्होंने इसका श्रेय कंज्यूमर का कंपनी में जो भरोसा है, को दिया है। कंपनी ने यह भी कहा है कि जून से वह इलेक्ट्रिक टूव्हीलर की कीमतों में इजाफा करने जा रही है। जिसका कारण बताते हुए कहा गया है कि सरकार ने सब्सिडी में कटौती कर दी है।  

Ola S1 वर्तमान में कंपनी के सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक टूव्हीलर के रूप में मौजूद है। लेकिन जून से इसकी कीमतों में बढ़ोत्तरी हो गई है। Ola S1 Pro की कीमत अब 1,39,999 रुपये हो गई है। जबकि Ola S1 की कीमत 1,29,999 रुपये हो गई है। वहीं Ola S1 Air का प्राइस बढ़कर 1,09,999 रुपये हो गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  3. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  3. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  4. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  5. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  6. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  7. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  8. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  9. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  10. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.