ओला इलेक्ट्रिक में हो सकती है सैंकड़ों वर्कर्स की छंटनी, कंपनी की मार्जिन बढ़ाने की कोशिश

ओला इलेक्ट्रिक का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में 30 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान बरकरार है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 नवंबर 2024 19:21 IST
ख़ास बातें
  • ओला इलेक्ट्रिक ने दो वर्ष पहले भी रिस्ट्रक्चरिंग की थी
  • पिछली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का नुकसान घटा है
  • इसे कॉस्ट अधिक होने और सब्सिडी घटने से नुकसान हो रहा है

जुलाई-सितंबर तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का लॉस घटकर लगभग 4.95 अरब रुपये का था

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric में रिस्ट्रक्चरिंग की जा रही है। इस वजह से कंपनी से 500 से अधिक वर्कर्स को बाहर किया जा सकता है। यह छंटनी विभिन्न डिविजंस में हो सकती है। पिछले कुछ महीनों से ओला इलेक्ट्रिक को सर्विस में कमियों को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कंपनी की कोशिश प्रॉफिट में आने के लिए अपने मार्जिन में सुधार करने की है। ओला इलेक्ट्रिक ने दो वर्ष पहले भी रिस्ट्रक्चरिंग की थी। इस वर्ष मार्च तक कंपनी के पास 4,011 वर्कर्स थे। जापान के SoftBank के इनवेस्टमेंट वाली इस कंपनी को अधिक कॉस्ट और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के लिए सब्सिडी घटने से लॉस हो रहा है। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक की स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग हुई थी। हालांकि, पिछले कुछ सप्ताह में कंपनी के शेयर प्राइस में भी गिरावट आई है। 
Advertisement

हालांकि, ओला इलेक्ट्रिक का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में 30 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान बरकरार है। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की क्वालिटी और सर्विस में देरी को लेकर शिकायतों की वजह इसे नोटिस दिया गया था। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) इसी मामले में कंपनी की जांच करेगा। इससे पहले सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने शिकायतों की बड़ी संख्या के बाद ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस दिया था। पिछले महीने CCPA ने कस्टमर्स की लगभग 10,000 शिकायतों को लेकर कंपनी से जवाब मांगा था। हालांकि, ओला इलेक्ट्रिक ने बताया था कि उसने इन शिकायतों में 99 प्रतिशत से अधिक का समाधान कर दिया है। 

कंपनी के जवाब की समीक्षा करने के बाद CCPA ने BIS को इस मामले की विस्तृत जांच करने की जिम्मेदारी दी है। पिछली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का लॉस कम रहा है। जुलाई-सितंबर तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का कंसॉलिडेटेड लॉस घटकर लगभग 4.95 अरब रुपये का है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह लॉस लगभग 5.24 अरब रुपये का था। पिछली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 39 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर लगभग 12.14 अरब रुपये पर पहुंच गया। इसे एक लाख रुपये से कम प्राइस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री बढ़ने से मदद मिली है। यह जल्द ही इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.