Ola के S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर पर दिसंबर में मिल रहा 10,000 रुपये का डिस्काउंट

इसके अलावा कंपनी ने शून्य डाउन पेमेंट और 2,499 रुपये तक की मासिक EMI और 8.99 प्रतिशत के इंटरेस्ट रेट की भी पेशकश की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2022 18:40 IST
ख़ास बातें
  • डिस्काउंट के बाद इसका प्राइस लगभग 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगा
  • कंपनी ने केवल 10 महीनों में एक लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन को पूरा किया है
  • कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का एक्सपोर्ट करने की भी तैयारी की है

कंपनी की बिक्री नवंबर में लगातार तीसरे महीने 20,000 यूनिट्स से अधिक की रही

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने दिसंबर में स्पेशल ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी के S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद इसका प्राइस लगभग 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगा। इसके अलावा कंपनी ने शून्य डाउन पेमेंट और 2,499 रुपये तक की मासिक EMI और 8.99 प्रतिशत के इंटरेस्ट रेट की भी पेशकश की है। 

Ola Electric की बिक्री नवंबर में लगातार तीसरे महीने 20,000 यूनिट्स से अधिक की रही। कंपनी ने बताया कि कस्टमर्स इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की शून्य डाउन पेमेंट पर तुरंत डिलीवरी ले सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें कंपनी के हायपरचार्जर नेटवर्क के एक वर्ष तक मुफ्त इस्तेमाल की सुविधा और एक वर्ष तक मुफ्त सर्विस जैसे अतिरिक्त बेनेफिट भी मिलेंगे। कंपनी ने शून्य प्रोसेसिंग फीस और चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर अतिरिक्त डिस्काउंट की भी पेशकश की है। 

कंपनी ने केवल 10 महीनों में एक लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन का आंकड़ा पूरा कर लिया है। कंपनी ने पिछले वर्ष नवंबर में तमिलनाडु के कृष्णागिरी में अपनी फैक्टरी में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्रोडक्शन शुरू किया था। हाल ही में कंपनी ने अफोर्डेबल प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air लॉन्च किया था। इसका प्राइस कंपनी के पहले से मौजूद Ola S1 और Ola S1 Pro से कम रखा गया है। Ola S1 Air की बैटरी कैपेसिटी 2.5 KWh और टॉप स्पीड 85kmph की है। कंपनी का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 101km की ARAI रेंज और सामान्य स्थितियों में 100km की रेंज देता है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 84,999 रुपये है। यह शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस है। इसमें FAME II सब्सिडी शामिल है। इस प्राइस में राज्य की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी नहीं है। यह कोरल ग्लैम, जेट ब्लैक, लिक्विड सिल्वर, नियो मिंट और पोरक्लेन व्हाइट कलर ऑप्शंस में मिलेगा कंपनी के अन्य ई-स्कूटर्स की तरह इसमें म्यूजिक, नेविगेशन और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स हैं। Ola Electric ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम Move OS का नया वर्जन भी पेश किया है। Ola S1 Air इसी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। Ola Electric ने इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की तैयारी की है। कंपनी के S1 और S1 Pro स्कूटर्स की नेपाल में बिक्री शुरू की गई है। इसके बाद यह लैटिन अमेरिका, आसियान और यूरोप में एक्सपैंशन कर सकती है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  2. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  2. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  3. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  4. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  5. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  6. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  7. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  8. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  9. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  10. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.