ओला इलेक्ट्रिक को लगा झटका, CMO और CTO ने दिया इस्तीफा

कंपनी ने 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन अपने स्टोर्स की संख्या को चार गुना बढ़ाया है। ओला इलेक्ट्रिक के पास 4,000 स्टोर्स हो गए हैं

ओला इलेक्ट्रिक को लगा झटका, CMO और CTO ने दिया इस्तीफा

कंपनी ने अपने स्टोर्स की संख्या को चार गुना बढ़ाया है

ख़ास बातें
  • सर्विस में कमी की शिकायतों को लेकर कंपनी की जांच चल रही है
  • पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक की सेल्स भी घटी है
  • कंपनी ने अपने स्टोर्स की संख्या को चार गुना बढ़ाया है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric को पिछले कुछ महीनों से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सर्विस में कमी की शिकायतों को लेकर कंपनी की जांच चल रही है। पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक की सेल्स भी घटी है। कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट से जुड़े दो एग्जिक्यूटिव्स ने भी इस्तीफा दे दिया है। 

ओला इलेक्ट्रिक ने शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग में बताया कि कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, Anshul Khandelwal और चीफ टेक्नोलॉजी एंड प्रोडक्ट ऑफिसर, Suvonil Chatterjee ने इस्तीफा दिया है। इससे पहले भी कुछ सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने इस्तीफा दिया था। पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक ने सैंकड़ों वर्कर्स की छंटनी भी की थी। 

कंपनी ने 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन अपने स्टोर्स की संख्या को चार गुना बढ़ाया है। ओला इलेक्ट्रिक के पास 4,000 स्टोर्स हो गए हैं। इन स्टोर्स पर कस्टमर्स को सर्विस की सुविधा भी मिलेगी। ओला इलेक्ट्रिक ने बड़े शहरों के अलावा छोटे शहरों और में भी अपने नेटवर्क का विस्तार किया है। कंपनी ने बताया, "हमारे नए स्टोर्स के साथ सर्विस की सुविधा भी मिलेगी। हमने EV की खरीद के अनुभव में बड़ा बदलाव किया है।" यह इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के डिस्ट्रीब्यूशन के सबसे तेज लॉन्च में से एक है। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए MoveOS 5 बीटा जारी करने की भी जानकारी दी है। कंपनी के S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर MoveOS दिया गया है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स में भी समान ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। MoveOS 5 के साथ ग्रुप नेविगेशन, लाइव लोकेशन शेयरिंग और Ola Maps के जरिए रोड ट्रिप मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा स्मार्ट चार्जिंग, स्मार्ट पार्क और TPMS अलर्ट जैसे फीचर्स भी जोड़े जाएंगे। 

इस महीने की शुरुआत में सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने कंज्यूमर्स के अधिकारों के कथित उल्लंघन और अनुचित कारोबारी तरीकों पर कंपनी को दिए गए नोटिस को लेकर अतिरिक्त दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा था। अक्टूबर में CCPA की ओर से कंपनी को कंज्यूमर्स के अधिकारों के कथित उल्लंघन, भ्रामक विज्ञापनों और अनुचित कारोबारी तरीकों को लेकर कारण बताओ नोटिस दिया गया था। कंपनी ने सर्विस से जुड़ी शिकायतों को दूर करने के प्रयास भी किए हैं। इसी कड़ी में इसने अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क को बढ़ाया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  3. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  4. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  5. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  10. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »