Ola Electric की अगले साल अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी

इस सेगमेंट में कंपनी का मुकाबला देश में टाटा मोटर्स के अलावा टेस्ला और ह्युंडई जैसी कंपनियों से होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 फरवरी 2023 22:15 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष कंपनी ने इलेक्ट्रिक कार का एक टीजर जारी किया था
  • इसमें एक यूनीक और मॉडर्न डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील है
  • यह इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज में 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज दे सकेगी

इस इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन को फाइनल किया जा रहा है

बड़े इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर्स में शामिल Ola Electric ने एनवायरमेंट फ्रेंडली ट्रांसपोर्टेशन में अपना योगदान बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी अगले वर्ष की दूसरी तिमाही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन को फाइनल किया जा रहा है। 

Bloomberg ने कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर,  G R Arun Kumar के हवाले से बताया कि ओला इलेक्ट्रिक को अपने टू-व्हीलर्स में इस्तेमाल की जा रही टेक्नोलॉजी से कुछ फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा, "सॉफ्टवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेफ्टी सिस्टम्स जैसी कई चीजें समान होंगी।" कुमार ने बताया कि कंपनी लोकल प्लांट्स के जरिए 100 गीगावॉट आवर्स की बैटरी सेल मैन्युफैक्चरिंग के टारगेट को पूरा करने में जुटी है। पिछले वर्ष कंपनी के फाउंडर Bhavish Aggarwal ने कहा था कि ओला इलेक्ट्रिक का टारगेट अपनी पहली कार को 50,000 डॉलर से कम पर लॉन्च करना है। 

इस सेगमेंट में कंपनी का मुकाबला देश में टाटा मोटर्स के अलावा टेस्ला और ह्युंडई जैसी कंपनियों से होगा। ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले वर्ष इलेक्ट्रिक कार का एक टीजर जारी किया था। इसमें इस इलेक्ट्रिक कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर के बारे में कुछ संकेत दिए गए थे। इसमें एक यूनीक और मॉडर्न डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील है। इसके टू-स्पोक डिजाइन में जेट स्टाइल वाले स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल हैं जिनके बीच में OLA का लोगो है। इसमें रियरव्यू मिरर्स की जगह कैमरा है, जो एयरोडायनैमिक्स में मदद करेगा। इसके बीच में एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन है जो 12 इंच से अधिक की हो सकती है। डैशबोर्ड का लेआउट अच्छा दिख रहा है और इसमें एंबिएंट लाइटिंग भी है। 

इसके एक्सटीरियर में फ्रंट बंपर के दोनों साइड में फ्रंट ब्रेक्स तक एयर पहुंचाने के लिए खुली जगह है। इसमें फ्रंट की पूरी चौड़ाई पर बोनेट के साथ एक LED स्ट्रिप दी गई है, जबकि LED DRL यूनिट्स को प्रत्येक साइड पर घटाकर केवल दो स्ट्रिप किया गया है। इसकी बैक साइड फ्रंट के लगभग समान है। इसमें बंपर और रियर फेंडर्स के लिए बड़ी सतहें हैं, जिन पर LED स्ट्रिप टेल लाइट है। कंपनी का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज में 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज दे सकेगी। कंपनी का दावा है कि यह 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड केवल 4 सेकेंड में पकड़ लेगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  2. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  3. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.