Ola Electric का एक्सचेंज वीकेंड ऑफर, S1 और S1 Pro खरीदने पर एक्सचेंज डिस्काउंट और बोनस

ओला इलेक्ट्रिक के इस एक्सचेंज ऑफर इसमें बायर्स को चुनिंदा शहरों में 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 मार्च 2023 16:24 IST
ख़ास बातें
  • यह ऑफर 18 और 19 मार्च को उपलब्ध है
  • Ola S1 का शुरुआती प्राइस 99,999 रुपये है
  • इसमें बायर्स को चुनिंदा शहरों में 10,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस मिलेगा

कंपनी ने अगले वर्ष अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने का टारगेट रखा है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स खरीदने पर एक्सचेंज वीकेंड ऑफ की घोषणा की है। इसमें बायर्स को चुनिंदा शहरों में 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस लिया जा सकता है। पेट्रोल से चलने वाले पुराने टू-व्हीलर को एक्सचेंज करने पर 45,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है।

कंपनी ने एक ट्वीट कर बताया है, "हमारा वीकेंड प्लान आ गया है। ओला एक्सपीरिएंस सेंटर पर आएं, अपने पुराने पेट्रोल टू-व्हीलर को छोड़ें और बिना किसी अतिरिक्त कॉस्ट* के देश का #1 EV ले जाएं।" यह ऑफर 18 और 19 मार्च को उपलब्ध है। कंपनी ने अपने वेबपेज पर बताया है कि 10,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस चुनिंदा शहरों में उपलब्ध होगा। देश के बाकी हिस्से में 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जाएगा। Ola S1 का शुरुआती प्राइस 99,999 रुपये है। इसकी टॉप स्पीड 90 kmph की है। यह 0 से 40 kmph की स्पीड 3.6 सेकेंड में पकड़ सकता है। इसकी रेंज 121 किलोमीटर की है।  Ola S1 Pro का शुरुआती प्राइस लगभग 1.40 लाख रुपये है। यह 0 से 40 kmph की स्पीड 2.9 सेकेंड में पकड़ सकता है। कंपनी का दावा है कि इसकी रेंज 170 किलोमीटर की है। इसमें इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स ड्राइविंग मोड उपलब्ध हैं। 
Advertisement

ओला इलेक्ट्रिक ने इस सप्ताह की शुरुआत में Ola Electric ने S1 और S1 Pro के फ्रंट फोर्क को बदलने की घोषणा की थी। इसके लिए कस्टमर्स को कोई भुगतान नहीं करना होगा। इसकी शुरुआत 22 मार्च से होगी। इस बारे में कंपनी की ओर से जल्द विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कंपनी का कहना है कि यह एक अपग्रेडेड फोर्क होगा जिसमें डिजाइन बदला गया है। इससे S1 और S1 Pro की मजबूती बढ़ेगी। कंपनी की योजना कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की भी है। 

इनमें एक कम प्राइस वाला स्कूटर, एक प्रीमियम मोटरसाइकिल और एक कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल शामिल हो सकती है। ओला इलेक्ट्रिक ने अगले वर्ष अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने का टारगेट रखा है। कंपनी ने पिछले वर्ष इलेक्ट्रिक कार का एक टीजर जारी किया था। इसमें इस इलेक्ट्रिक कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर के बारे में कुछ संकेत दिए गए थे।  इसमें एक यूनीक और मॉडर्न डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील है। इसके टू-स्पोक डिजाइन में जेट स्टाइल वाले स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल हैं जिनके बीच में OLA का लोगो है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.