• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Odysse Vader Electric Bike Launch: 7 इंच Android डिस्प्ले के साथ देश की पहली बाइक लॉन्च! सिंगल चार्ज में 125km है रेंज, जानें कीमत

Odysse Vader Electric Bike Launch: 7 इंच Android डिस्प्ले के साथ देश की पहली बाइक लॉन्च! सिंगल चार्ज में 125km है रेंज, जानें कीमत

इलेक्ट्रिक बाइक में Lithium-ion बैटरी का इस्तेमाल किया गया है

Odysse Vader Electric Bike Launch: 7 इंच Android डिस्प्ले के साथ देश की पहली बाइक लॉन्च! सिंगल चार्ज में 125km है रेंज, जानें कीमत

Photo Credit: Odysse

Odysse Vader इलेक्ट्रिक बाइक को पूरी तरह भारत में बनाकर तैयार किया गया है, ऐसा कहा गया है।  

ख़ास बातें
  • Odysse VADER में 3000W इलेक्ट्रिक मोटर लगी है।
  • इसमें 85 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड दी गई है।
  • साथ में गूगल मैप नेविगेशन, 18 लीटर स्टोरेज स्पेस जैसे फीचर्स भी हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टूव्हीलर बनाने वाली भारतीय कंपनी Odysse ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Odysse Vder Electric पेश की है। यह देश की पहली इलेक्ट्रिक बाइक है जो 7 इंच के एंड्रॉ़यड डिस्प्ले के साथ आती है। बाइक को एडवांस और इनोवेटिव फीचर्स के साथ पेश किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि इस बाइक की कीमत क्या है, और इसमें किन फीचर्स और बैटरी पावर का इस्तेमाल किया गया है। 
 

Odysse Vader इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत

Odysse Vader इलेक्ट्रिक बाइक को कंपनी ने 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया है। यह इसका एक्स-शोरूम (अहमदाबाद) प्राइस है। बाइक को पूरी तरह भारत में बनाकर तैयार किया गया है।  
 

Odysse Vader इलेक्ट्रिक बाइक की पावर, फीचर्स

ओडिसी वाडेर इलेक्ट्रिक बाइक भारत की ऐसी पहली इलेक्ट्रिक बाइक कही जा रही है जिसमें 7 इंच का एंड्रॉयड डिस्प्ले देखने को मिलता है। इसे Odysse EV App से कनेक्ट किया जा सकता है। Odysse VADER में 3000W इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। इसमें 85 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड दी गई है। ईको मोड में यह 125 किलोमीटर तक की रेंज तक जा सकती है। EV में CBS यानि कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें फ्रंट में 240mm के डिस्क ब्रेक मिलते हैं और रियर में 220mm के डिस्क ब्रेक मिलते हैं। 

इलेक्ट्रिक बाइक में Lithium-ion बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जिसके लिए कहा है कि यह 4 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है। जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें 7 इंच का एंड्रॉयड डिस्प्ले मिलता है। साथ में गूगल मैप नेविगेशन, 18 लीटर का स्टोरेज स्पेस, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसी कई सुविधाएँ दी गई हैं। बाइक में एलईडी लाइटिंग और रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है जो इसे काफी खास बनाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »