• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 160 किमी रेंज वाली Himiway ई बाइक पेश, 5 घंटे में होगी फुल चार्ज

सिंगल चार्ज में 160 किमी रेंज वाली Himiway ई-बाइक पेश, 5 घंटे में होगी फुल चार्ज

Himiway Rhino एक ड्यूल बैटरी इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक है जो कि सिंगल चार्ज में 100 मील (160 किमी) की रेंज प्रदान करती है।

सिंगल चार्ज में 160 किमी रेंज वाली Himiway ई-बाइक पेश, 5 घंटे में होगी फुल चार्ज
ख़ास बातें
  • Himiway ने अपनी नई ई-बाइक्स Pony, Rambler औरRhino को पेश किया है।
  • Himiway Rhino एक ड्यूल बैटरी इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक है।
  • Himiway Rambler एक सिटी ई-बाइक है जो स्पीड और कंफर्ट प्रदान करती है।
विज्ञापन
जाने-माने इलेक्ट्रिक साइकिल निर्माता Himiway ने अपनी नई  ई-बाइक्स को पेश किया है, जिसमें Himiway Pony, Himiway Rambler और Himiway Rhino शामिल हैं। कंपनी दावा करती है कि पुराने मॉडल की तुलना में ये नए मॉडल इंप्रूव्ड बैटरी लाइफ और एक्सटेंडेड रेंज के साथ आते हैं। आइए Himiway ई-बाइक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Himiway ई-बाइक्स की कीमत


Himiway Rhino की कीमत US$3,199 (2,63,939 रुपये) है जबकि डिस्काउंट के बाद US$2,999 (2,47,438 रुपये) में खरीदा जा सकता है। वहीं Himiway Rambler की कीमत US$1,399 (1,15,427 रुपये) है, हालांकि डिस्काउंट के बाद US$1,299 (1,07,176 रुपये) में उपलब्ध है। और Himiway Pony की कीमत US$549 (45,296 रुपये) है, जो कि डिस्काउंट के बाद US$499 (41,170 रुपये) में मिल रही है। 
 

Himiway ई-बाइक्स के स्पेसिफिकेशंस


Himiway Pony
Himiway Pony एक मिनी बाइक है जिसका वजन सिर्फ 33 lbs है और यह 240 lbs तक लोड कर सकती है। यह बाइक 300 W मोटर से लैस है जो कि 16 मील (25.74 किमी) की स्पीड प्रदान करती है। रेंज की बात की जाए तो यह एक बार चार्ज होकर 20 मील (32.18 किमी) की दूरी तय कर सकती है। जो ग्राहक कम दूरी के लिए इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश कर रहे हैं तो यह उनके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

Himiway Rambler
Himiway Rambler एक सिटी ई-बाइक है जो कि स्पीड और कंफर्ट दोनों प्रदान करती है। इस बाइक में 500 W की मोटर दी गई है जो कि 62 Nm का टॉर्क प्रदान करती है। अगर आप लंबी दूरी के लिए ट्रैवल करना चाहते हैं तो यह सही ऑप्शन है। इस बाईक में 720 Wh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में 55 मील (88.51 किमी) की रेंज प्रदान करती है।

Himiway Rhino
Himiway Rhino एक ड्यूल बैटरी इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक है जो कि 85 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस बाइक में दी गई 1,000 W मोटर सिंगल चार्ज में 28 मील (45 किमी) की स्पीड प्रदान करती है। e-MTB में दो 48 V 15 Ah बैटरी दी गई हैं जो कि कुल 1,4050 Wh पावर के साथ 100 मील (160 किमी) की रेंज प्रदान करती हैं। Himiway Rhino उन राइडर्स के लिए बेस्ट है जो कि चुनौतीपूर्ण इलाकों को घूमना चाहते हैं। Himiway दावा करती है कि Himiway Rhino वर्तमान में यूएस में मौजूद सबसे ज्यादा लंबी रेंज वाली इकलौती इलेक्ट्रिक बाइक है। यह इलेक्ट्रिक बाइक सिर्फ 5 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  6. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  7. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  8. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  9. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  10. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »