MG Motor ने फास्ट चार्जिंग के साथ पेश की Comet EV, शुरुआती प्राइस 8.24 लाख रुपये

यह फीचर इसके नए Excite FC और Exclusive FC वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। इन वेरिएंट्स के प्राइस क्रमशः 8.24 लाख रुपये और 9.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 मार्च 2024 23:14 IST
ख़ास बातें
  • यह फीचर इसके नए Excite FC और Exclusive FC वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा
  • इसकी रेंज लगभग 230 किलोमीटर की है
  • इसका मुकाबला टाटा मोटर्स की Tiago EV और Citroen E:C3 से है

यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है

देश में कुछ वर्ष पहले बिजनेस शुरू करने वाली MG Motor ने अपनी Comet EV को फास्ट चार्जिंग के साथ अपडेट किया है। यह फीचर इसके नए Excite FC और Exclusive FC वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। इन वेरिएंट्स के प्राइस क्रमशः 8.24 लाख रुपये और 9.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के हैं। 

नए 7.4 kW AC फास्ट चार्जिंग विकल्प से Comet EV को 3.5 घंटे से कुछ कम में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है, जबकि इसे 3.3 kW AC चार्जर से चार्जिंग में लगभग सात घंटे लगते हैं। पिछले वर्ष अप्रैल में कंपनी ने Comet EV को लॉन्च किया था। इसकी रेंज लगभग 230 किलोमीटर की है। इसमें 12 इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी 17.3 kWh की है। यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है। Comet EV की लंबाई 2,974 mm, चौड़ाई 1,505 mm और ऊंचाई 1,631 mm की है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 41.42 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क देती है। 
Advertisement

यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 41.42 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इसमें 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी गई हैं। इनमें से एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए है। इस इलेक्ट्रिक कार के साथ Apple CarPlay और Android Auto दोनों उपलब्ध कराए गए हैं। इसका मुकाबला टाटा मोटर्स की Tiago EV और Citroen E:C3 से है। कंपनी ने Comet EV में कनेक्टेड कार फीचर्स के लिए Jio Platforms के साथ टाई-अप किया है। इन फीचर्स में वॉयस असिस्टेंट शामिल है। इसके साथ म्यूजिक ऐप्स, पेमेंट ऐप्स, कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म और हार्डवेयर को इंटीग्रेट किया गया है। 

Comet EV में वॉयस असिस्टेंट को 'हेलो जियो वॉयस असिस्टेंट' कहा जाएगा। इस वॉयस असिस्टेंट को विभिन्न क्षेत्रीय बोलियों को समझने की ट्रेनिंग दी गई है। यह सिस्टम वेदर, न्यूज, क्रिकेट और बहुत से अन्य विषयों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने वाले डायलॉग्स के साथ इंटीग्रेट किया गया है। इसके जरिए यूजर्स को सॉन्ग चलाने और एयर कंडीशनर को ऑन या ऑफ करने की सुविधा भी मिलेगी। Comet EV में Jio का ई-सिम इंटीग्रेट किया गया है जिससे व्हीकल की सुरक्षा को बढ़ाया जा सकेगा। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी हैं। बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां इस सेगमेंट में अपने व्हीकल लॉन्च कर रही हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.