MG Motor ने बढ़ाया Windsor EV का प्राइस, फ्री चार्जिंग का ऑफर हुआ समाप्त

पिछले वर्ष लॉन्च की गई Windsor EV के सभी वेरिएंट्स के प्राइस में लगभग 50,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 जनवरी 2025 15:40 IST
ख़ास बातें
  • इससे पहले Windsor EV की बिक्री शुरुआती प्राइसेज पर की जा रही थी
  • इसकी बैटरी पर आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की वॉरंटी है
  • दिसंबर में कंपनी की सेल्स लगभग 55 प्रतिशत बढ़कर 7,516 यूनिट्स की रही है

इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में MG Motor की हिस्सेदारी बढ़ रही है। MG Motor ने पिछले वर्ष लॉन्च की गई Windsor EV के सभी वेरिएंट्स के प्राइस में लगभग 50,000 रुपये की बढ़ोतरी करने की जानकारी दी है। इससे पहले इस EV की बिक्री शुरुआती प्राइसेज पर की जा रही थी। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने MG e-hub ऐप्लिकेशन के जरिए फ्री चार्जिंग के ऑफर को भी बंद कर दिया है। Windsor EV के प्राइसेज बढ़कर लगभग 13,99,800 रुपये से 15,99,800 रुपये (एक्स-शोरूम) हो गए हैं। कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की बैटरी पर आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की वॉरंटी दी जा रही है। Windsor EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पिछले वर्ष दिसंबर में Windsor EV लगातार तीसरे महीने सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही है। कंपनी के लिए यह 10,000 यूनिट्स की बिक्री को पार करने वाला तीसरा EV है। 
Advertisement

दिसंबर में MG Motor की सेल्स लगभग 55 प्रतिशत बढ़कर 7,516 यूनिट्स की रही है। इसमें Windsor EV की हिस्सेदारी लगभग 3,785 यूनिट्स की है। कंपनी ने बताया है कि दिसंबर में उसकी कुल सेल्स में EV का योगदान लगभग 70 प्रतिशत का रहा है। MG Motor के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के पोर्टफोलियो में Comet EV और ZS EV भी शामिल हैं। कंपनी ने दशहरा पर Windsor EV की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की थी।  Windsor EV में फ्रंट और रियर दोनों पर कनेक्टेड LED लाइट्स दी गई हैं। इसमें बेहतर एयरोडायनैमिक्स के लिए 18 इंच के एलॉय व्हील्स हैं। इसके फ्रंट में कनेक्टेड LED DRL स्ट्रिप के नीचे MG का लोगो है। इसमें फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट है। इसे चार कलर्स - Pearl White, Clay Beige, Turquoise Green और Starburst Black में उपलब्ध कराया गया है। 

यह पहला ऐसा EV है जिसके लिए बैटरी ऐज ए सर्विस का विकल्प दिया गया है। इसमें Windsor EV का शुरुआती प्राइस घट जाएगा। हालांकि, इसके साथ 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर का अतिरिक्त बैटरी रेंटल देना होगा। MG Motor को इसकी बुकिंग शुरू होने के 24 घंटे के अंदर 15,000 से अधिक बुकिंग्स मिली थी। इसमें सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है। Windsor EV को तीन वेरिएंट्स - Excite, Exclusive और Essence में उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का मुकाबला Mahindra XUV400 और टाटा मोटर्स की Nexon EV से है। इस सेगमेंट में टाटा की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  5. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  6. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.