MG Motor को  Comet EV के लॉन्च से मिली रफ्तार, सेल्स में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी

इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने नई Hector SUV लॉन्च की थी। इसे कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जून 2023 18:03 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने नई Hector SUV लॉन्च की थी
  • इसे कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है
  • MG Motor ने अप्रैल में Comet EV को लॉन्च किया था

देश में कंपनी के लिए Hector सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल रहा है

कुछ वर्ष पहले देश में बिजनेस शुरू करने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी MG Motor को नए मॉडल्स के लॉन्च से फायदा मिला है। पिछले महीने कंपनी की सेल्स 25 प्रतिशत बढ़ी है। MG Motor ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के सेगमेंट में Comet EV और  Hector SUV का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। 

पिछले महीने कंपनी ने देश भर में कस्टमर्स को 5,006 यूनिट्स की डिलीवरी की है। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह आंकड़ा 4,008 यूनिट्स का था। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने नई Hector SUV लॉन्च की थी। इसे कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसका शुरुआती प्राइस 14.72 लाख रुपये है। इसमें डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी सहित कई बदलाव किए गए हैं। देश में कंपनी के लिए Hector सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल रहा है। पिछले महीने कंपनी ने अपनी ZS EV की बिक्री 10,000 यूनिट्स से पार होने की जानकारी दी थी। इसे लगभग चार वर्ष पहले पहले लॉन्च किया गया था। कंपनी ने पिछले वर्ष इसका नया वर्जन पेश किया था। इसकी रेंज सिंगल चार्ज में लगभग 461 किलोमीटर की है। ZS EV के दो वेरिएंट्स, एक्साइट और एक्सक्लूसिव उपलब्ध हैं और इनका प्राइस क्रमशः 23,38,000 रुपये और 27,29,800 रुपये है।  
Advertisement

MG Motor ने अप्रैल में Comet EV को लॉन्च किया था। यह देश की सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार बताई जा रही है। यह तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी। इसका शुरुआती प्राइस 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने बताया है कि यह शुरुआती प्राइस 5,000 बुकिंग्स के लिए है। इसके बाद इसका प्राइस बढ़ाया जा सकता है। MG Motor ने अपनी Hector, Gloster और Astor SUV के प्राइसेज बढ़ा दिए हैं। इन SUV के प्राइसेज में 61,000 रुपये तक बढ़ोतरी की गई है। 

Comet EV के कस्टमर्स के लिए कंपनी ने 'ट्रेस एंड ट्रैक' सुविधा भी दी है जिसमें कस्टमर्स अपने व्हीकल को प्रोडक्शन से लेकर डिलीवरी तक ट्रैक कर सकेंगे। कंपनी एक बायबैक प्रोग्राम की भी पेशकश कर रही  है जिसमें कस्टमर्स को तीन वर्ष के बाद व्हीकल की कॉस्ट का 60 प्रतिशत मिलने की एश्योरेंस होगी। इसकी रेंज लगभग 230 किलोमीटर की है। इसमें 12 इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी 17.3 kWh की है। यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 41.42 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क देती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
  3. ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
  4. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  5. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  6. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  7. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  9. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  10. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.