MG की Comet EV में होगी स्मार्ट key और 2 स्क्रीन

Comet EV की स्मार्ट का स्क्वेयर आकार है और इसमें लॉक, अनलॉक और टेलगेट को खोलने के लिए तीन बटन दिए गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2023 19:17 IST
ख़ास बातें
  • Comet EV की स्मार्ट का स्क्वेयर आकार है
  • इसमें लॉक, अनलॉक और टेलगेट को खोलने के लिए तीन बटन दिए गए हैं
  • इसकी टॉप स्पीड 100 kmph तक होने की संभावना है

यह देश में कंपनी की सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार होगी

पिछले कुछ महीनों में बहुत सी कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) लॉन्च किए हैं। MG Motor भी नए कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल Comet EV को 19 अप्रैल को लॉन्च करेगी। कंपनी ने एक नए टीजर में इसकी स्मार्ट Key दिखाई है। Comet EV का मुकाबला टाटा मोटर्स की Tiago EV और Citroen E:C3 से होगा। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Comet EV की स्मार्ट की का स्क्वेयर आकार है और इसमें लॉक, अनलॉक और टेलगेट को खोलने के लिए तीन बटन दिए गए हैं। हालांकि, इसे कीचेन में रखने के लिए कोई स्लॉट नहीं है। इसके अलावा इसकी डिजिटल की भी होगी जिससे व्हीकल का मालिक इसे अन्य लोगों के साथ शेयर कर सकेगा। इसमें 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी गई हैं। इसमें एक डिजिटल क्लस्टर है जो ड्राइवर को विभिन्न जानकारी दिखाता है और अन्य टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। इसकी स्टीयरिंग व्हील पर Apple के iPod जैसे बटन हैं। 
Advertisement

यह देश में कंपनी की सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार होगी। इसमें दो ड्राइविंग मोड, नॉर्मल और सपोर्टमिल सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 100 kmph तक होने की संभावना है। Comet EV को Wuling Air EV का कुछ बदलाव वाला वर्जन बताया जा रहा है, जिसे इंडोनेशिया और कुछ अन्य देशों में बेचा जाता है। MG Motor ने Comet EV के प्राइस का खुलासा नहीं किया है। 

इसकी बिक्री अगले महीने से शुरू हो सकती है। यह थ्री-डोर, फोर सीट वाली माइक्रो हैचबैक है। इसकी लंबाई 2,974 mm, चौड़ाई 1,505 mm और ऊंचाई 1,631 mm की है। इसमें डुअल प्रोजेक्टर हेडलैम्प और चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसके रियर में एक LED लाइट बार के साथ वर्टिकल टेल लाइट्स दी गई हैं। इसकी बैटरी 20 kWh की है। इसकी रेंज 250 किलोमीटर तक हो सकती है। इसमें 45 hp के आउटपुट वाली सिंगल, रियर एक्सल मोटर हो सकती है।  इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी होगी। भारत के मौसम की स्थितियों के अनुसार इस इलेक्ट्रिक कार में कंपनी कुछ बदलाव करेगी। इस वर्ष के इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया था कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट 2030 तक बढ़कर एक करोड़ यूनिट्स सालाना का हो सकता है। पिछले वर्ष दिसंबर में सेल्स के लिहाज से जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  4. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  5. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  6. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  7. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  8. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  9. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  10. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.