Mercedes-AMG ला रही है लगभग 1000 bhp वाली सुपर EV, टीजर में दिखा दमदार लुक

टीजर से साफ है कि Mercedes-AMG इस बार GT मॉडल का लिफ्टबैक डिजाइन छोड़कर एक ट्रेडिशनल ट्रंक स्टाइल लेकर आ रही है।

Mercedes-AMG ला रही है लगभग 1000 bhp वाली सुपर EV, टीजर में दिखा दमदार लुक

Photo Credit: Mercedes-AMG

ख़ास बातें
  • रियर विंडस्क्रीन और स्पॉइलर को अलग करता एक क्लियर बॉडी लाइन दिखाई देती है
  • इसमें फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स और बड़े मल्टी-स्पोक व्हील्स हैं
  • कूपे-लाइक रूफ इसे एक लंबी और बड़ी लग्जरी सेडान का लुक देती है
विज्ञापन
Mercedes-AMG अपनी अगली परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक सेडान को अगले महीने लॉन्च करने की तैयारी में है। इस अपकमिंग कार को हाल ही में टीज़र इमेज के जरिए टीज किया गया है, जो इसके डिजाइन और साइज का काफी कुछ हिंट देती हैं। इस नई इलेक्ट्रिक सेडान के आते ही AMG GT 4-Door Coupe को अलविदा कहा जाएगा। टीजर इमेज में इसकी सिल्हूट पहले ही दिखाई जा चुकी थी, लेकिन अब आई नई तस्वीरों में कार की डिजाइन डिटेल्स ज्यादा साफ दिख रही हैं।

टीजर से साफ है कि Mercedes-AMG इस बार GT मॉडल का लिफ्टबैक डिजाइन छोड़कर एक ट्रेडिशनल ट्रंक स्टाइल लेकर आ रही है। रियर विंडस्क्रीन और स्पॉइलर को अलग करता एक क्लियर बॉडी लाइन दिखाई देती है। फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स, बड़े मल्टी-स्पोक व्हील्स और कूपे-लाइक रूफ इसे एक लंबी और बड़ी लग्जरी सेडान का लुक देती है।

ये नई परफॉर्मेंस EV Mercedes की AMG.EA आर्किटेक्चर पर बनेगी, जो खास तौर से फन-टू-ड्राइव इलेक्ट्रिक कारों के लिए डिवेलप की गई है। इसी प्लेटफॉर्म पर एक परफॉर्मेंस SUV भी आएगी, जिसमें YASA के बनाए हल्के और पावरफुल axial-flux मोटर्स होंगे। ये मोटर्स 473 bhp तक की पावर और 800 Nm तक का टॉर्क देने में सक्षम हैं।
 

जहां तक परफॉर्मेंस की बात है, नई AMG EV में दो इलेक्ट्रिक मोटर्स मिलने की उम्मीद है, जो मिलकर लगभग 986 bhp की पावर और 1,355 Nm का टॉर्क जनरेट करेंगी। ये साफ नहीं है कि मोटर्स को ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप के लिए दोनों एक्सल पर रखा जाएगा या सिर्फ रियर एक्सल पर लगा कर पावर का सारा फोकस पीछे रखा जाएगा। इतना जरूर कहा जा सकता है कि कार का वज़न थोड़ा ज्यादा हो सकता है, जो इसकी हैंडलिंग को कुछ हद तक प्रभावित कर सकता है।

इससे पहले Mercedes-Benz G 580 इलेक्ट्रिक को भी लॉन्च किया गया था, जिसे कंपनी के मुताबिक, ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। यह कंपनी की लोकप्रिय G Wagon का इलेक्ट्रिक वर्जन है। G 580 EQ का प्राइस लगभग तीन करोड़ रुपये का है। कंपनी ने जनवरी में बताया था कि उसे इसके लिए मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही तक के ऑर्डर मिल चुके हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mercedes Amg, Mercedes AMG EV
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »