• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 50 km रेंज वाला McLaren Lavoie Series 1 फोल्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, एक बटन दबाते ही होगा कमाल

50 km रेंज वाला McLaren Lavoie Series 1 फोल्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, एक बटन दबाते ही होगा कमाल

मैकलेरन (McLaren) ने अपने नए ई-स्कूटर मॉडल को पेश किया है जो कि अनोखी खासियत के साथ आता है। जैसे-जैसे ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री नए एनर्जी बेस्ड मॉडलों की ओर बढ़ रही है

50 km रेंज वाला McLaren Lavoie Series 1 फोल्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, एक बटन दबाते ही होगा कमाल
ख़ास बातें
  • कंपनी पैसेंजर मोबिलिटी सेगमेटं में क्लीन एनर्जी पर ज्यादा जोर दे रही है।
  • मैकलेरन (McLaren) ने अपने नए ई-स्कूटर मॉडल को पेश किया है।
  • नया ई-स्कूटर पोर्टेबिलिटी के चलते बहुत ज्यादा पंसद किया जाता है।
विज्ञापन
मैकलेरन (McLaren) ने अपने नए ई-स्कूटर मॉडल को पेश किया है जो कि अनोखी खासियत के साथ आता है। जैसे-जैसे ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री नए एनर्जी बेस्ड मॉडलों की ओर बढ़ रही है तो वैसे-वैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर छोटे स्तर के ऑटोमोटिव सेगमेंट में लोकप्रिय बन गए हैं। यह एक ऐसा स्कूटर है, जिसे फोल्ड किया जा सकता है। फिलहाल ब्रिटिश व्हीकल निर्माता ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मॉडल लाने पर काम कर रही है। इसी तर्ज पर लेटेस्ट मॉडल नया Lavoie Electric है। 

Lavoie के को-फाउंडर और सीईओ वर्थाइमर के मुताबिक, "McLaren का उद्देश्य एक ऐसा व्हीकल तैयार करना है जो कि मजबूत हो, बिना परेशानी के काम करे, पावरफुल हो, स्टाइलिश होने के साथ एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस हो।"

कंपनी पैसेंजर मोबिलिटी सेगमेंट में क्लीन एनर्जी पर ज्यादा जोर दे रही है। यह रिचर्ड क्लार्क (एक पूर्व F1 इंजीनियर) और इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपर्ट एलियट वर्थाइमर और अल्बर्ट नासर द्वारा पेश किया गया बेस्ट मॉडल है। ये तीनों Lavoie प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं। इस नई सीरीज के तहत Lavoie Series 1 फोल्डिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर पहला मॉडल है जो वर्ल्ड लेवल रेसिंग कार के सस्पेंशन सिस्टम से इंस्पायर्ड है। स्कूटर चलाते वक्त चंकी टायर्स की बदौलत यह धक्कों और असमान सतहों पर काफी आरामदायक साबित होता है।

इसकी खासियत की बात करें तो नया ई-स्कूटर पोर्टेबिलिटी के चलते बहुत ज्यादा पंसद किया जाता है। इसे कहीं भी आसानी से लेकर जाया जा सकता है, बस फोल्ड करो और निकल पड़ो। इस एक बटन के पुश से ऐसा हो सकता है। मैग्नीशियम फ्रेम की बदौलत इस ई-स्कूटर का वजन सिर्फ 36 पाउंड है। रेंज की बात करें तो यह यह एक बार फुल चार्ज होकर 31 मील यानी कि 50 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है। चार्जिंग समय की बात की जाए तो इसे फुल चार्ज होने में सिर्फ कुछ घंटे का समय लगता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »