मारूति सुजुकी के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल e-Vitara ने एक्टिव सेफ्टी टेस्ट्स में मजबूत प्रदर्शन किया है। इसे ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग असेसमेंट में लेवल 5 दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV को सीटबेल्ट रिमाइंडर्स में भी लेवल 4 मिला है
इस इलेक्ट्रिक SUV में दो बैटरी पैक के विकल्प हैं
देश की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरर मारूति सुजुकी की e-Vitara इलेक्ट्रिक SUV को जापान की सेफ्टी रेटिंग में 4-स्टार मिले हैं। भारत में बनी e-Vitara को प्रिवेंटिव सेफ्टी में A रैंक हासिल हुआ है। इस इलेक्ट्रिक SUV को कोलिजन सेफ्टी में B रैंक मिला है। भारत NCAP टेस्ट में पिछले वर्ष e-Vitara को 5-स्टार रेटिंग दी गई थी।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जापान NCAP में इस इलेक्ट्रिक SUV के एक्सिडेंट से बचाव के सिस्टम्स, टकराव से बचाव और ऑटोमैटिक इमरजेंसी एक्सिडेंट रिपोर्टिंग में परफॉर्मेंस के आधार पर 4-स्टार दिए गए हैं। कोलिजन असेसमेंट के फ्रंटल इम्पैक्ट टेस्ट में e-Vitara को ड्राइवर प्रोटेक्शन में 5 में से 5 लेवल मिला है। हालांकि, इसे समान टेस्ट में रियर-सीट प्रोटेक्शन में लेवल 4 दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV को ऑफसेट फ्रंटल कोलिजन असेसमेंट में भी लेवल 4 दिया गया है। इसे सीटबेल्ट रिमाइंडर्स में भी लेवल 4 मिला है।
मारूति सुजुकी के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल e-Vitara ने एक्टिव सेफ्टी टेस्ट्स में मजबूत प्रदर्शन किया है। इसे ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग असेसमेंट में लेवल 5 दिया गया है। e Vitara के सभी वेरिएंट्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), साइड हेड प्रोटेक्शन सिस्टम, पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन सिस्टम और सीट बेल्ट रिमाइंडर दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV को तीन वेरिएंट्स - Alpha, Delta और Zeta में उपलब्ध कराया गया है।
भारत में इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च की गई e Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसका 49 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 144 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है, जबकि 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 174 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क दे सकता है। इसके 49 kWh के बैटरी पैक वाले वर्जन की रेंज लगभग 440 किलोमीटर और 61 kWh की लगभग 543 किलोमीटर की है। इसका मॉडर्न डिजाइन LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, Y शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और फ्रंट में फॉग लैम्प्स के साथ है। इसमें डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड है। भारत NCAP टेस्ट में e Vitara को में 5-स्टार रेटिंग मिली थी। इस इलेक्ट्रिक SUV में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और सात एयरबैग्स दिए गए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।