Mahindra Thar EV Concept: 15 अगस्त को सामने आएगी थार इलेक्ट्रिक!

Thar EV कॉन्सेप्ट को लेकर अभी तक Mahindra की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसकी चर्जा लंबे समय से इंटरनेट पर होती आई है।

Mahindra Thar EV Concept: 15 अगस्त को सामने आएगी थार इलेक्ट्रिक!

Photo Credit: Bimble Designs

Representative Image

ख़ास बातें
  • दक्षिण अफ्रीका में 15 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है एक इवेंट
  • Mahindra इस इवेंट में इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक को भी दिखाने वाली है
  • इस इवेंट में कृषि से संबंधित EV टेक्नोलॉजी को भी दिखाया जाएगा
विज्ञापन
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) 15 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका में होने वाले एक इवेंट में लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। हाल ही में महिंद्रा ने एक टीजर वीडियो के जरिए पुष्टि की थी कि इस अपकमिंग इवेंट में कंपनी एक इलेक्ट्रिक पिकअप को दिखाने जा रही है और अब, एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महिंद्रा इस इवेंट में अपनी लोकप्रिय ऑफ-रोड SUV Thar का इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट भी दिखाने वाली है। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में पिछले कुछ दिनों से इस इवेंट में Thar के 5-डोर वर्जन को पेश किए जाने के भी दावे किए गए थे, लेकिन महिंद्रा ने हाल ही में इन दावों का खंडन करते हुए बताया था कि इस मॉडल को अगले साल लॉन्च किया जाना है।

Autocar India की रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि Mahindra 15 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका में होने वाले एक इवेंट में Thar Electric कॉन्सेप्ट को दिखाने वाली है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। महिंद्रा ने हाल ही में इवेंट में अपना एक इलेक्ट्रिक पिकअप दिखाए जाने की पुष्टि की थी, जिसके लिए बाकायदा एक वीडियो टीजर भी जारी किया गया था।

थार के ऑफ-रोड शैली के चलते कॉन्सेप्ट ईवी में भी 4X4 सेट-अप होने की उम्मीद की जा सकती है। रिपोर्ट कहती है कि कई 4WD EV में मिलने वाले डुअल मोटर सेटअप के विपरीत, Thar कॉन्सेप्ट EV में क्वाड-मोटर सेट-अप होने की उम्मीद है। यहां तक कि रिपोर्ट में क्रैब स्टीयर या क्रैब वॉक क्षमता का भी उल्लेख है, जिसमें सभी चार पहिए लगभग 45-डिग्री के कोण पर घूम सकते हैं। बता दें कि ये फीचर अभी तक केवल Hummer EV में मौजूद है और Mercedes इसे अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार में देने वाली है।

Thar EV कॉन्सेप्ट को लेकर अभी तक Mahindra की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसकी चर्जा लंबे समय से इंटरनेट पर होती आई है।

महिंद्रा ने पहले यह कहा था कि कंपनी लैडर-फ्रेम EV पर विचार कर रही है, और क्योंकि ब्रांड कमर्शियल वाहन भी बनाता है, इसलिए यह एक ऐसी दिशा है जिस पर वह विचार कर सकता है। ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि Thar EV के साथ इस स्ट्रक्चर की शुरुआत की जा सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »