Mahindra Thar को बदला Electric SUV में, वीडियो में देखें

फिलहाल Mahindra के बेड़े में इलेक्ट्रिक कार मौजूद नहीं है, लेकिन कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि आने वाले समय में महिंद्रा कई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है।

Mahindra Thar को बदला Electric SUV में, वीडियो में देखें

Mahindra Thar के लेटेस्ट मॉडल को पिछले साल लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Bimble Designs ने किया है इस Thar EV को डिजाइन
  • मॉडल को कुछ रेट्रो एलिमेंट्स के साथ क्लीन फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दिया गया है
  • डिजाइनर ने इसमें एयरलैस ऑफ-रोडिंग टायर्स फिट किए हैं
विज्ञापन
Mahindra Thar वर्तमान में भारत में बेस्ट बजट ऑफ-रोडिंग SUV में से एक है। यह दमदार इंजन के साथ आती है और इसमें ऑफ-रोडिंग के लिए सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं। इसकी सफलता का पता इस बात से चलता है कि 1.5 साल पहले लॉन्च होने के बावजूद, यह अभी भी लंबे वेटिंग पीरियड के बाद मिल रही है। अब, एक ऑटोमोबाइल डिजाइनर ने Mahindra Thar का इलेक्ट्रिक वर्जन तैयार किया है। डिजाइनर ने Thar EV को 3-डोर इलकेट्रिक SUV के रूप में डिजाइन किया है, जो विशाल एयरलैस टायर्स और बिल्कुल नए बंपर ग्रिल में मॉडर्न के साथ-साथ क्लासिक ऑफ-रोडिंग शैली को भी बरकरार रखती है।

Bimble Designs ने अपने Instagram अकाउंट पर Thar EV के कई रेंडर पोस्ट किए हैं। उन्होने इस ऑफ-रोडर को 3-डोर डिजाइन के साथ बनाया है। इसमें मॉडल को कुछ रेट्रो एलिमेंट्स के साथ एक क्लीन फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दिया गया है। लेकिन फिर भी, इसे पहली नजर में देखते ही आप समझ जाएंगे कि यह Thar है। डिजाइनर ने इसमें एयरलैस ऑफ-रोडिंग टायर्स फिट किए हैं और साथ ही सस्पेंशन के जरिए इसकी ऊंचाई को भी बढ़ाया गया है।


सामने की ओर इसमें लोकप्रिय Jeep से प्रेरित वर्टिकल स्लैट्स शामिल किए गए हैं। बड़े व्हील आर्च और रिडिजाइन बम्पर इस SUV को भारी-भरकम महसूस कराते हैं। हेडलैम्प्स और टेल-लैंप्स के डिजाइन में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलते हैं, जिससे Thar का मूल रूप बरकरार रहता है। इसके रूफ और फ्रंट बंपर पर मौजूद एलईडी बार बेहद आकर्षक लगते हैं। ऑफ-रोडिंग ट्रिप के लिए इसमें पीछे की ओर सीढ़ी के साथ रूफ रैक भी जोड़ा गया है।

डिजाइनर ने इसके पावरट्रेन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल Mahindra के बेड़े में इलेक्ट्रिक कार मौजूद नहीं है, लेकिन कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि आने वाले समय में महिंद्रा कई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अपनी 3 अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों के टीजर भी शेयर किए हैं, जिन्हें बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। क्योंकि विदेशी मार्केट में कुछ कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक ऑफ-रोडिंग व्हीकल्स लॉन्च कर चुकी है, तो ऐसे में अंदाजा लगाना गलत नहीं होगा कि Thar EV भी भविष्य में सच हो जाए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »