Mahindra की XEV 7e के लॉन्च की तैयारी, बैटरी के हो सकते हैं 2 ऑप्शन

कंपनी की XEV 9e और BE 6 को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs की डिलीवरी लगभग तीन सप्ताह में 3,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2025 22:13 IST
ख़ास बातें
  • इसका डिजाइन कंपनी की XUV 700 और XEV 9e के समान हो सकता है
  • इसमें 59 kWh और 79 kWh बैटरी के दो विकल्प दिए जा सकते हैं
  • महिंद्रा ने इसके लॉन्च की पुष्टि नहीं की है

इसमें टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, थ्री-स्क्रीन सेटअप हो सकता है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra जल्द ही XEV 7e इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च कर सकती है। ये दोनों कंपनी के INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं। कंपनी की योजना इस प्लेटफॉर्म पर बेस्ड तीसरी इलेक्ट्रिक SUV XEV 7e को लॉन्च करने की योजना है। 

हालांकि, महिंद्रा ने इसके लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। इसका डिजाइन महिंद्रा की XUV 700 और XEV 9e के समान हो सकता है। XEV 9e की कुछ इमेज लीक हुई हैं। इसमें स्प्लिट LED हेडलैम्प, L-शेप्ड LED DRLs और ब्लैक्ड आउट फ्रंट ग्रिल दी जा सकती है। XEV 7e में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, थ्री-स्क्रीन सेटअप हो सकता है। इसमें 59 kWh और 79 kWh बैटरी के दो विकल्प दिए जा सकते हैं। XEV 7e की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की हो सकती है। 

कंपनी की XEV 9e और BE 6 को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में महिंद्रा ने बताया था कि इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs की डिलीवरी लगभग तीन सप्ताह में 3,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है। इनमें से XEV 9e के लिए कंपनी को कुल बुकिंग्स मे्ं से लगभग 59 प्रतिशत मिली थी। कंपनी ने बताया है कि अधिकतर कस्टमर्स ने इन इलेक्ट्रिक SUVs के प्रीमियम वेरिएंट को चुना है। इससे हाई-एंड फीचर्स में कस्टमर्स की अधिक दिलचस्पी का संकेत मिल रहा है। XEV 9e और BE 6 की अधिक डिमांड की वजह से इनके लिए कुछ क्षेत्रों में वेटिंग पीरियड बढ़कर छह महीने का हो गया है। महिंद्रा ने कहा है कि कि इनकी बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी की कैपेसिटी बढ़ाई जा रही है। 

हाल ही में महिंद्रा ने बताया था कि BE6 और XEV 9E इलेक्ट्रिक SUVs के साथ चार्जर खरीदने की शर्त नहीं होगी। कंपनी ने पहले इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs के साथ Mahindra की ओर से सर्टिफाइड चार्जर खरीदना अनिवार्य किया था। हालांकि, कस्टमर्स से मिले फीडबैक के आधार पर इस शर्त को हटा दिया गया था। BE6 और XEV 9E के कस्टमर्स को 11.2 kW बैटरी पैक के लिए चार्जर की लगभग 75,000 रुपये और 7.2 kW के चार्जर के लिए लगभग 50,000 रुपये का प्राइस चुकाना अनिवार्य था। हालांकि, महिंद्रा ने अपनी पॉलिसी में बदलाव कर इसे नहीं चुनने का विकल्प दिया है। अगर कस्टमर्स के पास महिंद्रा के सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को पूरा करने वाला चार्जर है तो वे इस कॉस्ट से बच सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.