Mahindra का धमाकेदार ऑफर, XUV400 पर 1.25 लाख रुपये का डिस्काउंट

इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 450 किलोमीटर से कुछ अधिक की है। यह डिस्काउंट इस महीने के अंत तक उपलब्ध रहेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 सितंबर 2023 17:50 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने XUV400 को लॉन्च किया था
  • इसका प्राइस 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है
  • इसमें तीन विभिन्न ड्राइविंग मोड, Fun Fast और Fearless हैं

इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 450 किलोमीटर से कुछ अधिक की है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra and Mahindra ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV XUV400 पर 1.25 लाख रुपये के भारी डिस्काउंट की पेशकश की है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने XUV400 को लॉन्च किया था। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 450 किलोमीटर से कुछ अधिक की है। यह डिस्काउंट इस महीने के अंत तक उपलब्ध रहेगा। 

XUV400 का मुकाबला MG की ZS EV और Tata Motors की Nexon EV से है। यह दो महीनों में दूसरी बार है कि जब महिंद्रा अपने इस एकमात्र इलेक्ट्रिक व्हीकल पर डिस्काउंट दे रही है। यह कैश डिस्काउंट है और इसमें कोई अन्य बेनेफिट शामिल नहीं हैं। हालांकि, इसके इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) वाले वेरिएंट्स पर डिस्काउंट नहीं मिलेगा।  XUV400 के दो वेरिएंट्स -  EC और EL हैं। कंपनी जल्द ही इसका एक नया वर्जन लॉन्च कर सकती है। XUV400 को सितंबर में इस डिस्काउंट के साथ 15 लाख रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। 

पिछले महीने कंपनी ने XUV400 को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया था। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, क्रूज कंट्रोल और फॉग लैम्प जैसे फीचर्स मिलेंगे। XUV400 का प्राइस 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। महिंद्रा की योजना जल्द ही कुछ नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी लॉन्च करने की है। इस मार्केट में कंपनी का मुकाबला टाटा मोटर्स से है। टाटा मोटर्स के पास इस सेगमेंट में सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

कंपनी ने XUV400 को पांच कलर्स - आर्कटिंग ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपाली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू में उपलब्ध कराया है। इसमें सैटिन कॉपर का डुअल टोन ऑप्शन भी है। महिंद्रा का दावा है कि नॉन-लग्जरी सेगमेंट में XUV400 में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने की क्षमता है। महिंद्रा का कहना है कि यह केवल 8.3 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड 150 kmph की है। इसमें तीन विभिन्न ड्राइविंग मोड, Fun Fast और Fearless हैं। महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और फोर-व्हीलर बनाने के लिए तेलंगाना के प्लांट में 1,000 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट की योजना बनाई है। इस प्लांट में पैसेंजर व्हीकल्स के अलावा कार्गो व्हीकल्स की भी मैन्युफैक्चरिंग होगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, जानें पूरा ऑफर
  2. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.