Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक SUV में रियर सीट का प्रीमियम एक्सपीरिएंस मिलता है। इसके लिए Boss मोड, रिक्लाइन और स्लाइडिंग एडजस्टमेंट के साथ वेंटिलेटेड सेकेंड रो सीट्स और अलग सनशेड दिए गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अगस्त 2026 16:44 IST
ख़ास बातें
  • महिंद्रा ने XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का छह सीट वाला वर्जन लॉन्च किया है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV का यह वर्जन दोनों बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध है
  • XEV 9S का डिजाइन मॉडर्न लुक वाला है

इस इलेक्ट्रिक SUV में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ 16-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra ने अपनी XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का छह सीट वाला वर्जन लॉन्च किया है। इसमें केबिन का बेहतर एक्सपीरिएंस उपलब्ध कराने के लिए सेकेंड रो की जगह अलग सीट्स दी गई हैं। हालांकि, इस इलेक्ट्रिक SUV के बैटरी के विकल्पों और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा की XEV 9S के नए वर्जन के प्राइसेज लगभग 25.25 लाख रुपये से 30.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV का यह वर्जन दोनों बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध है। XEV 9S की सेकेंड रो में अलग सीट्स से इसके फीचर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। इस इलेक्ट्रिक SUV का 59 kWh का बैटरी पैक 170 kW की पीक पावर, 70 kWh का बैटरी पैक 180 kW और 79 kWh का बैटरी पैक 210 kW की पीक पावर जेनरेट कर सकता है। XEV 9S का डिजाइन मॉडर्न लुक वाला है। इसमें L-शेप LED DRL, वर्टिकल तरीके से लगे प्रोजेक्टर हेडलैम्प और दोनों कोनों पर Mahindra Electric का लोगो है। इसकी बड़ी विशेषता केबिन स्पेस है। इसमें फ्रंट और सेकेंड रो में 4,076 लीटर का स्पेस है।  XEV 9S में 527 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV में रियर सीट का प्रीमियम एक्सपीरिएंस मिलता है। इसके लिए Boss मोड, रिक्लाइन और स्लाइडिंग एडजस्टमेंट के साथ वेंटिलेटेड सेकेंड रो सीट्स और अलग सनशेड दिए गए हैं। इसके साथ वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा है। XEV 9S में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ 16-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसमें 31.24 cm की तीन स्क्रीन हैं। इसके साथ ही 5G कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट है। 

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में  XEV 9S सबसे अधिक बिकने वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बन गई है। Mahindra XEV 9S ने MG Motor की Windsor EV  को पीछे छोड़ा है। यह आंकड़ा पहली तिमाही में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल कैटेगरी में होलसेल वॉल्यूम के अनुसार है। पिछले वर्ष नवंबर में XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया गया था। महिंद्रा एंड महिंद्रा का दावा है कि यह भारत की पहली ऑथेंटिक इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV है जिसे INGLO आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। पिछले महीने महिंद्रा एंड महिंद्रा की EV सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 124 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 7,677 यूनिट्स की रही है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.