Mahindra की XEV 9e और BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs को जोरदार रिस्पॉन्स, 10,000 यूनिट्स की डिलीवरी

BE6 का शुरुआती प्राइस लगभग 18.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम )और XEV 9E का लगभग 21.90 लाख रुपये का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 जून 2025 23:28 IST
ख़ास बातें
  • इन इलेक्ट्रिक SUVs के लिए कंपनी को 30,100 यूनिट्स से अधिक बुकिंग मिली थी
  • इसमें XEV 9e की हिस्सेदारी आधे से अधिक की थी
  • कंपनी जल्द ही XEV 7e इलेक्ट्रिक SUV को भी लॉन्च कर सकती है

इन इलेक्ट्रिक SUVs के लिए कुछ क्षेत्रों में वेटिंग पीरियड बढ़कर छह महीने तक हो गया है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra की XEV 9e और BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी ने 70 दिनों में XEV 9e और BE 6 की 10,000 से अधिक यूनिट्स की डिलीवरी की है। इन इलेक्ट्रिक SUVs के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा को 30,100 यूनिट्स से अधिक बुकिंग्स मिली थी। इसमें XEV 9e की हिस्सेदारी आधे से अधिक की थी। 

XEV 9e and BE 6 के लिए बैटरी के दो विकल्प - 59 kWh और 79 kWh के हैं। कंपनी ने बताया है कि XEV 9e के 59 kWh वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 542 किलोमीटर और 79 kWh की लगभग 650 किलोमीटर की है। BE 6 के दोनों बैटरी वेरिएंट्स की रेंज क्रमशः 530 किलोमीटर और लगभग 680 किलोमीटर की है। XEV 9e और BE 6 की अधिक डिमांड की वजह से इनके लिए कुछ क्षेत्रों में वेटिंग पीरियड बढ़कर छह महीने तक हो गया है। कंपनी ने बताया है कि बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी की कैपेसिटी को बढ़ाया जा रहा है। 

BE6 का शुरुआती प्राइस लगभग 18.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम )और XEV 9E का लगभग 21.90 लाख रुपये का है। BE 6 को पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है। XEV 9e और BE 6 को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में फाइव-स्टार रेटिंग मिली है। इन इलेक्ट्रिक SUVs की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के महाराष्ट्र में चाकन के प्लांट में की जा रही है। 

हाल ही में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बताया था कि BE6 और XEV 9E इलेक्ट्रिक SUVs के साथ चार्जर खरीदने की शर्त नहीं होगी। कंपनी ने पहले इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs के साथ Mahindra की ओर से सर्टिफाइड चार्जर खरीदना अनिवार्य किया था। हालांकि, कस्टमर्स से मिले फीडबैक के आधार पर इस शर्त को हटा दिया गया था। BE6 और XEV 9E के कस्टमर्स को 11.2 kW बैटरी पैक के लिए चार्जर की लगभग 75,000 रुपये और 7.2 kW के चार्जर के लिए लगभग 50,000 रुपये का प्राइस चुकाना अनिवार्य था। हालांकि, कंपनी ने अपनी पॉलिसी में बदलाव कर कस्टमर्स को इसे नहीं चुनने का विकल्प दिया है। कंपनी जल्द ही XEV 7e इलेक्ट्रिक SUV को भी लॉन्च कर सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2MP कैमरा, 32GB RAM के साथ Dell XPS 13 (2026) लैपटॉप लॉन्च, ये हैं खास फीचर्स
  2. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Moto G37 vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  5. Vivo के 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा 7 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  6. Acer Iconia Duo S12, Iconia Duo D12 टैबलेट पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  7. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  2. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  3. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  4. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  5. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Bitcoin पर ETF से करोड़ों डॉलर निकलने का प्रेशर, 73,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  8. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  10. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.