• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Lotus Eletre Electric SUV: सिंगल चार्ज में 600Km रेंज वाली Lotus Eletre रोबोटिक चार्जिंग सिस्टम के साथ पेश

Lotus Eletre Electric SUV: सिंगल चार्ज में 600Km रेंज वाली Lotus Eletre रोबोटिक चार्जिंग सिस्टम के साथ पेश

Lotus Eletre को Shanghai Auto Show में पेश किया गया है।

Lotus Eletre Electric SUV: सिंगल चार्ज में 600Km रेंज वाली Lotus Eletre रोबोटिक चार्जिंग सिस्टम के साथ पेश

Photo Credit: Lotus Cars

Lotus Eletre की रेंज सिंगल चार्ज में 600 किलोमीटर तक बताई गई है।

ख़ास बातें
  • Lotus Eletre को Shanghai Auto Show में पेश किया गया है।
  • इसकी बैटरी कैपिसिटी 100KW से ज्यादा बताई गई है।
  • 350kW के चार्जिंग सिस्टम से चार्ज होने में इसे केवल 20 मिनट लगते हैं।
विज्ञापन
Lotus की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी सेग्मेंट में एक नया SUV पेश किया गया है। इसका नाम ब्रिटिश कंपनी ने Lotus Eletre रखा है। इस एसयूवी की खास बात ये है कि इसके साथ कंपनी ने फ्लैश चार्जिंग रोबोट भी लॉन्च किया है। जिसके लिए दावा किया गया है कि यह 500 किलोवाट तक की चार्जिंग पावर दे सकता है। इसके कारण यह अब तक का सबसे फास्ट चार्जिंग डिवाइस बन जाता है। चार्जिंग सिस्टम का अपना ही एक इंटेलिजेंस है। जो कि विभिन्न तरह के चार्जिंग स्टेशनों पर मिलने वाले विभिन्न तरह के चार्जिंग पोर्ट के अनुसार एडजस्ट हो सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए मानव हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है, क्योंकि चार्जिंग हेड व्हीकल के चार्जिंग पोर्ट में खुद ही अंदर जाकर फिट हो जाता है जिसके लिए इसके अंदर रोबोटिक हाथ दिया गया है। 
 

Lotus Eletre Price

Lotus Eletre कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक एसयूवी है जिसे कंपनी चीन में इसी साल लॉन्च करने वाली है। अधिकारिक वेबसाइट पर कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 89,500 यूरो बताई है जो कि भारतीय करेंसी की हिसाब से लगभग 80 लाख रुपये बनती है। 
 

Lotus Eletre Power, Range, Features

Lotus Eletre को Shanghai Auto Show में पेश किया गया है। ITHome के अनुसार, कंपनी ने इसमें 600 होर्सपावर तक की मोटर का इस्तेमाल किया है। इलेक्ट्रिक कार के लिए दावा किया गया है कि यह 0-100km/h की स्पीड केवल 2.95 सेकंड में पकड़ सकती है। इसकी रेंज 600 किलोमीटर तक बताई गई है। यानि कि एक बार चार्ज करने पर आप इसे 600Km तक चला सकते हैं। इसकी बैटरी कैपिसिटी 100KW से ज्यादा बताई गई है। 350kW के चार्जिंग सिस्टम के द्वारा चार्ज होने में इसे केवल 20 मिनट का समय लगता है। 

इसके अलावा इसे 22KW AC चार्जिंग से भी चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 2022 में घोषित किया था और अब इसे मार्केट में इसकी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर पेश कर दिया गया है। फिलहाल इसे चीन में ही उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके साथ में जो रोबोट फ्लैश चार्जिंग सिस्टम लॉन्च किया गया है, कंपनी इसकी 50 यूनिट चीन में उपलब्ध करवाने की बात कह रही है। यह चार्जिंग सिस्टम सभी तरह के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए कम्पैटिबल होगा। हालांकि, अन्य मार्केट्स में कंपनी इसे कब तक उतारेगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »