• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Polestar 4 EV होगी शंघाई ऑटो शो 2023 में पेश, सबसे फास्ट कार में क्या होगा खास

Polestar 4 EV होगी शंघाई ऑटो शो 2023 में पेश, सबसे फास्ट कार में क्या होगा खास

Polestar 4 EV एक कूपे एसयूवी होगी। इसका डिजाइन Polestar 3 और अपडेटेड Polestar 2 के बीच में होने की संभावना है।

Polestar 4 EV होगी शंघाई ऑटो शो 2023 में पेश, सबसे फास्ट कार में क्या होगा खास

Photo Credit: Polestar

Polestar 4 EV कंपनी की सबसे फास्ट कार होगी।

ख़ास बातें
  • Polestar शंघाई ऑटो शो में Polestar 4 EV को पेश करने वाली है।
  • Polestar 4 EV सबसे तेज दौड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार होगी।
  • Polestar 4 के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
स्वीडिश ऑटोमोबाइल कंपनी Polestar ने घोषणा की है कि वह शंघाई ऑटो शो में Polestar 4 EV को पेश करने वाली है। यह ऑटो शो अगले हफ्ते 18 अप्रैल को शुरू होगा और 27 अप्रैल तक जारी रहेगा। हालांकि कंपनी की ओर से इस आगामी इलेक्ट्रिक कार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन यह कंफर्म है कि यह कार कंपनी की अब तक की सबसे फास्ट कार होगी। आइए Polestar 4 EV के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Polestar 4 EV की कीमत और उपलब्धता


फिलहाल Polestar 4 EV की कीमत या उपलब्धता के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। Polestar 4 के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और इसकी शुरुआत यूएस में 85,300 डॉलर (लगभग 70,01,594 रुपये) से होती है। यह कार इस साल के आखिर में प्रोडक्शन के लिए जा सकती है। कंपनी ने पहले ही Polestar 5 का खुलासा कर दिया है जो कि 2024 में आने वाली है।

कंपनी द्वारा जारी की गई रिलीज के मुताबिक, Polestar 4 EV एक कूपे एसयूवी होगी। इसका डिजाइन Polestar 3 और अपडेटेड Polestar 2 के बीच में होने की संभावना है। कंपनी की आगामी कार सबसे फास्ट कार होगी, जिसका मतलब है कि यह Polestar 1 को पीछे छोड़ देगी जो कि सिर्फ 4.2 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

पोलस्टर द्वारा अब तक पेश किए गए कॉन्सेप्ट के आधार पर आने वाली यह पहली प्रोडक्शन ईवी होगी। यानी कि इसका लुक, डिजाइन और मजबूती अब तक के कॉन्सेप्ट से मिलता जुलता हो सकता है। कंपनी का कहना है कि "पोलस्टार ने एसयूवी कूपे का डिजाइन लिया है और इसे इलेक्ट्रिक दौर के लिए ट्रांसफॉर्म किया है। Polestar 4 एक ऐसी कार है जो कि एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ एक एसयूवी का लुक और एक कूपे के एयरोडायनामिक प्रदान करती है।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  2. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  5. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  6. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  7. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  8. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  9. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  10. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »