• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Skoda ला रही है 425 Km रेंज वाली 'बजट' इलेक्ट्रिक SUV Epiq, Tata और Mahindra की EV को देगी टक्कर!

Skoda ला रही है 425 Km रेंज वाली 'बजट' इलेक्ट्रिक SUV Epiq, Tata और Mahindra की EV को देगी टक्कर!

IAA Mobility 2025 में Skoda Auto ने Epiq शो कार पेश की, जो कंपनी की अब तक की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV होगी।

Skoda ला रही है 425 Km रेंज वाली 'बजट' इलेक्ट्रिक SUV Epiq, Tata और Mahindra की EV को देगी टक्कर!

Photo Credit: Skoda

Skoda Epiq पहला मॉडल है जो कंपनी की नई "Modern Solid" डिजाइन लैंग्वेज को अपनाता है

ख़ास बातें
  • Skoda ने IAA Mobility 2025 में Epiq शो कार से किया बड़ा खुलासा
  • 425 किमी रेंज और 475 लीटर बूट स्पेस के साथ कॉम्पैक्ट SUV
  • 2026 में लॉन्च होगा Skoda का सबसे किफायती ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल
विज्ञापन

IAA Mobility 2025 के दौरान Skoda Auto ने Epiq शो कार से पर्दा उठाया, जो कंपनी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV की झलक पेश करती है। कॉम्पैक्ट ऑल-इलेक्ट्रिक SUV को 2026 में प्रोडक्शन के लिए तैयार किया जाएगा। Skoda के मुताबिक, Epiq आने वाले समय में ब्रांड के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का एंट्री-लेवल मॉडल होगा और इसकी कीमत कई बाजारों में पेट्रोल वर्जन Kamiq के करीब रखी जाएगी।

Skoda ने फिलहाल Epiq की कीमत और सेल डेट को शेयर नहीं किया है। हालांकि, Skoda ने कन्फर्म किया है कि Epiq का प्रोडक्शन Volkswagen के Navarra प्लांट, स्पेन में होगा। इसे VW ग्रुप की Electric Urban Car Family पहल के तहत रोल आउट किया जाएगा, जिसमें Skoda, Volkswagen और SEAT/Cupra के लिए किफायती EVs शामिल होंगे।

डिजाइन की बात करें तो Skoda Epiq पहला मॉडल है जो कंपनी की नई "Modern Solid" डिजाइन लैंग्वेज को पूरी तरह अपनाता है। शो कार में ब्लैक Tech-Deck फेस, T-शेप्ड LED रनिंग लाइट्स और साफ-सुथरी प्रोफाइल दी गई है। Cashmere मैट फिनिश और टॉर्नेडो लाइन इसे मिनिमलिस्ट लेकिन रगेड लुक देते हैं।

Epiq की लंबाई 4.1 मीटर है और यह सिटी क्रॉसओवर सेगमेंट में आती है। इसके बावजूद इसमें पांच लोगों के बैठने की जगह और 475 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह EV एक बार चार्ज करने पर 425 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है, जो इसे बड़े EVs के करीब ले आती है।

इंटीरियर में Skoda का “Simply Clever” अप्रोच साफ झलकता है। कार में बैग हुक्स, छिपे हुए स्टोरेज और अंडरफ्लोर स्पेस जैसी डिटेल्स दी गई हैं। डैशबोर्ड में डिजिटल और फिजिकल कंट्रोल का कॉम्बिनेशन है, जिसमें वायरलेस फोन चार्जिंग, हैप्टिक स्क्रॉल व्हील्स और जरूरी बटन्स शामिल हैं। Skoda का कहना है कि यह डिजाइन “मोबाइल फर्स्ट” फिलॉसफी को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जहां प्रैक्टिकलिटी और डेली यूज सबसे अहम हैं।

Epiq का प्रोडक्शन वर्जन 2026 के मध्य में वर्ल्ड प्रीमियर करेगा और कंपनी के पोर्टफोलियो में यह सबसे सस्ता ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल होगा। Skoda का कहना है कि यह लॉन्च EVs को मास मार्केट तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।

Skoda Epiq कब लॉन्च होगी?

इसका प्रोडक्शन वर्जन 2026 के मध्य में वर्ल्ड प्रीमियर करेगा।

Skoda Epiq की रेंज कितनी होगी?

कंपनी के अनुसार यह EV एक बार चार्ज करने पर 425 किलोमीटर तक चलेगी।

Skoda Epiq कहां बनाई जाएगी?

यह Volkswagen के Navarra प्लांट, स्पेन में प्रोड्यूस की जाएगी।

Skoda Epiq की कीमत क्या होगी?

आधिकारिक कीमत अभी घोषित नहीं है, लेकिन यह Skoda Kamiq के करीब पोजिशन होगी।

Skoda Epiq किस डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है?

यह Skoda का पहला मॉडल है जो पूरी तरह नई "Modern Solid" डिजाइन लैंग्वेज को अपनाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »