Hyundai Rayvolt Exxcite ई-बाइक पेश, 80 किमी का देगी माइलेज

Hyundai Exxcite Next में 250W EPAC हब मोटर दी गई है जो कि 50Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जून 2023 13:25 IST
ख़ास बातें
  • Hyundai Exxcite Next ई-बाइक को खास तौर पर लॉन्च कर दिया है।
  • Hyundai Exxcite Next ई-बाइक की कीमत फ्रांस में €3,490 है।
  • Hyundai Exxcite Next में 250W EPAC हब मोटर दी गई है।

Exxcite Next सिंगल चार्ज में 80KM की रेंज प्रदान करती है।

Photo Credit: Exxcite

Hyundai फ्रांस में Hyundai Exxcite Next ई-बाइक को खास तौर पर लेकर आ रही है। कंपनी ने तेजी से फैल रहे ई-मोबिलिटी बाजार में अपनी पकड़ बरकरार रखने के लिए यह कदम उठा रही है। हुंडई, नई वाहन निर्माता है जिसने ई-मोबिलिटी विजन का विस्तार किया है। इलेक्ट्रिक बाइक शहरों में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए कॉम्पैक्ट ऑप्शन प्रदान कर रही हैं। यहां हम आपको Hyundai Exxcite Next के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ई-मोबिलिटी मार्केट का तेजी से विस्तार हो रहा है। दुनिया की कई कार और मोटरसाइकिल निर्माता कंपनियां इसमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें Porsche, Yamaha, Ducati और Mercedes-AMG शामिल हैं। Hyundai लोकप्रिय Rayvolt Exxite Next ई-बाइक के स्पेशल एडिशन के लिए रेवोल्ट के साथ साझेदारी कर रही है। Hyundai Exxcite Next ई-बाइक फ्रांस के मार्केट तक ही सीमित रहेगी। 


Hyundai Exxcite Next की कीमत


कीमत की बात करें तो Hyundai Exxcite Next ई-बाइक की कीमत फ्रांस में €3,490 (लगभग 3,09,481 रुपये) है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि हुंडई नई इलेक्ट्रिक साइकिल को अन्य मार्केट्स में ला सकती है या नहीं।


Hyundai Exxcite Next की पावर और रेंज


Advertisement
Hyundai Exxcite Next में 250W EPAC हब मोटर दी गई है जो कि 50Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है। इस बाइक का इन-बिल्ट टॉर्क सेंसर एक स्मूद पावर डिलीवरी प्रदान करता है।  यह 25.7 किमी की टॉप असिस्टेड स्पीड है। ई-बाइक में एक 14Ah की डिटैचेबल बैटरी दी गई है जो सीट के नीचे की ओर मौजूद है। रेंज की बात की जाए तो यह बाइक एक बार चार्ज होकर पर 80 किमी तक की रेंज प्रदान करती है। 

लिमिटेड वर्जन Hyundai Exxcite Next ई-बाइक में इंटेलिजेंट रीजेनरेटिव ब्रेक सेंसर (IRBS) और एक बैक पेडल ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। ड्राइव स्टैंडर्ड को सेट करने के लिए सामने एक कंट्रोल पैनल है। कंट्रोल पैनल यूजर्स को राइड की जानकारी जैसे स्पीड, बैटरी यूसेज और एसिस्ट मोड को ट्रैक करने में भी मदद करता है। Hyundai Exxcite Next इलेक्ट्रिक बाइक को RegenFit एक्सेसरीज और Eiva ऐप का इस्तेमाल करके घर पर फिटनेस ट्रेनर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.