Hyundai Motor की भारत में हाइब्रिड कारें लॉन्च करने की योजना

दक्षिण कोरिया के Hyundai Motor Group ने अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है और EV के अलावा भी संभावनाओं की तलाश शुरू की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2024 16:57 IST
ख़ास बातें
  • Hyundai Motor Group ने अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है
  • Hyundai और Kia का टारगेट 2026 या 2027 में हाइब्रिड SUV लॉन्च करने का है
  • हाल ही में Creta की सेल्स 10 लाख यूनिट्स को पार कर गई थी

कंपनी ने EV के अलावा भी संभावनाओं की तलाश शुरू की है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Hyundai की 2026 तक भारत में हाइब्रिड कारें लॉन्च करने की योजना है। दक्षिण कोरिया के Hyundai Motor Group ने अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के अलावा भी संभावनाओं की तलाश शुरू की है। 

Hyundai Motor Group में Hyundai Motor और Kia शामिल हैं। इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि यह भारत में अपनी सबसे अधिक बिकने वाली मिड-साइज क्रेटा SUV के समान साइज वाले हाइब्रिड स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल को लाने पर विचार कर रहा है। Hyundai और Kia का टारगेट 2026 या 2027 में हाइब्रिड SUV लॉन्च करने का है। इसके साथ ही इन कंपनियों की EV को लेकर योजना भी बरकरार है। Hyundai Motor Group ने एक स्टेटमेंट में बताया कि वह इलेक्ट्रिफाइड मोबिलिटी को लेकर प्रतिबद्ध है और प्रत्येक मार्केट के लिए अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव करेगा। 
Advertisement

ये दोनों ऑटोमोबाइल कंपनियां देश में पेट्रोल और डीजल कारों के अलावा IONIQ 5 और EV6 जैसे इम्पोर्टेड EV बेचती हैं। इनकी योजना 2025 में अपने पहले मेड इन इंडिया EV को लॉन्च करने की है। एक सूत्र ने कहा कि EV की बिक्री बहुत अधिक नहीं है। इसके पीछे अधिक प्राइसेज और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी बड़े कारण हैं। इस वजह से कंपनी हाइब्रिड कारों पर जोर दे रही है। 

हाल ही में Creta की सेल्स 10 लाख यूनिट्स को पार कर गई थी। देश में कंपनी की इस पहली SUV को लगभग नौ वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। इस सेगमेंट में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियों के मॉडल लॉन्च होने के बावजूद क्रेटा को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसका मुकाबला Kia की Seltos, Maruti Suzuki की Grand Vitara, Tata Motors की Harrier, Mahindra की Scorpio-N, Volkswagen की Taigun और Skoda की Kushaq से होता है। पिछले कुछ वर्षों में क्रेटा के कुछ अपडेटेड वर्जन पेश किए गए हैं। इससे ह्युंडई को इसकी सेल्स की रफ्तार बरकरार रखने में आसानी हुई है। हाल ही में कंपनी ने इसका नया वर्जन लॉन्च किया था। ह्युंडई ने पिछले वर्ष भारत में छह लाख यूनिट्स से अधिक की सेल्स की है। यह देश में बिजनेस शुरू करने के बाद से कंपनी का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। कंपनी की पिछले वर्ष सेल्स लगभग नौ प्रतिशत बढ़कर लगभग 6.02 लाख यूनिट्स की रही थी। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  2. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  3. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  4. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  5. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  6. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  7. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  8. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  9. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  10. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.