इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में 3.4 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी Honda

दुनिया के बड़े टू-व्हीलर्स मेकर में से एक होंडा की योजना इस दशक के अंत तक 30 नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 नवंबर 2023 23:14 IST
ख़ास बातें
  • होंडा की योजना इस दशक में 30 नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने की है
  • कंपनी का इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की कॉस्ट को भी घटाने का लक्ष्य है
  • हाल ही में इसने भारत में SP125 स्पोर्ट्स एडिशन मोटरसाइकिल लॉन्च की थी

देश में कंपनी की बिक्री बढ़ाने में Activa का बड़ा योगदान रहा है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Honda ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स और मोपेड बनाने में 3.4 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। दुनिया के बड़े टू-व्हीलर्स मेकर में से एक होंडा की योजना इस दशक के अंत तक 30 नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने की है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की कॉस्ट को भी घटाने का लक्ष्य है। कंपनी ने एक स्टेटमेंट में बताया कि अपनी मोटरसाइकिल्स के इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए वह 2025 तक लगभग 70 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी। इसके बाद 2030 तक लगभग 2.7 अरब डॉलर लगाए जाएंगे। होंडा ने 2030 तक अपनी ग्लोबल सेल्स का लक्ष्य भी बढ़ाकर 40 लाख यूनिट्स किया है। कंपनी की योजना शुरुआत में अपने इंटरनल कम्बश्चन इंजन वाले मॉडल्स के लिए मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करने की है। इसके बाद कंपनी 2027 से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के लिए अगल प्लांट शुरू करेगी। 
Advertisement

होंडा की योजना कस्टमर्स के लिए सुविधा बढ़ाने की भी है। इसके लिए मोटरसाइकिल्स को ऑनलाइन खरीदने का विकल्प दिया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने भारत में SP125 स्पोर्ट्स एडिशन मोटरसाइकिल लॉन्च की थी। इसका प्राइस 90,567 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह देश भर में होंडा रेड विंग डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी। इस मोटरसाइकिल में पहले से बेहतर टैंक डिजाइन, मैट मफलर कवर और नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। यह Decent Blue Metallic और Heavy Grey Metallic कलर्स में उपलब्ध है। इसमें ब्राइट LED हेडलैम्प, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसके इंस्ट्रूमेंट कंसोल में गियर पोजिशन इंडिकेटर के साथ माइलेज से जुड़ी जानकारी भी मिलती है। SP125 स्पोर्ट्स एडिशन में 123.94 cc, सिंगल सिलेंडर BS 6, OBD2 कम्प्लायंट PGM-FI इंजन है, जो 8 kW की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। 

देश में कंपनी की बिक्री बढ़ाने में Activa का बड़ा योगदान रहा है। कुछ महीने पहले एक्टिवा ने तीन करोड़ यूनिट्स से अधिक की बिक्री की उपलब्धि भी हासिल की थी। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने Activa 6G को लॉन्च किया था। इसे स्टैंडर्ड, डीलक्स और स्मार्ट के तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें कंपनी की H-Smart टेक्नोलॉजी दी गई है। पिछले कई वर्षों से टू-व्हीलर मार्केट में एक्टिवा सबसे लोकप्रिय स्कूटर है। इस स्कूटर में एक स्मार्ट फाइंड फीचर भी दिया गया है जिससे यूजर स्मार्ट की के इस्तेमाल से स्कूटर को खोज सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.