हीरो मोटोकॉर्प की सेल्स 7 प्रतिशत बढ़कर 5,19,474 यूनिट्स पर पहुंची

कंपनी को उम्मीद है कि सामान्य मॉनसून के पूर्वानुमान और नए लॉन्च से आगामी महीनों में भी बिक्री में तेजी जारी रहेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जून 2023 17:12 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की मोटरसाइकिल सेल्स 4,89,336 यूनिट्स की थी
  • हीरो मोटोकॉर्प की अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की रेंज बढ़ाने की योजना है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

कंपनी ने पिछले वर्ष अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया था

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp की पिछले महीने सेल्स सात प्रतिशत बढ़कर 5,19,474 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 4,86,704 यूनिट्स की थी। कंपनी को उम्मीद है कि सामान्य मॉनसून के पूर्वानुमान और नए लॉन्च से आगामी महीनों में भी बिक्री में तेजी जारी रहेगी। 

कंपनी की मोटरसाइकिल सेल्स 4,89,336 यूनिट्स की थी। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 4,52,246 यूनिट्स की थी। हालांकि, इसकी स्कूटर्स की सेल्स घटकर 30,138 यूनिट्स रह गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 34,458 यूनिट्स की थी। कंपनी ने देश में 5,08,309 यूनिट्स की बिक्री की है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के इसी महीने में 4,66,466 यूनिट्स का था। इसका एक्सपोर्ट घटकर 11,165 यूनिट्स का रहा। पिछले महीने कंपनी ने OBD-II और E20 का पालन करने वाली XPulse 200 4V मोटरसाइकिल लॉन्च की थी। इसके साथ ही हीरो मोटोकॉर्प ने मध्य अमेरिका के प्रमुख मार्केट कोस्टा रिका में Motosport SA के साथ पार्टनरशिप कर विदेश में अपना बिजनेस बढ़ाया है। 

हीरो मोटोकॉर्प का चौथी तिमाही में प्रॉफिट बढ़कर 8.59 अरब रुपये पर पहुंच गया। कंपंनी ने अगले कुछ महीनों में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की रेंज बढ़ाने की योजना बनाई है। हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले वर्ष अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया था। कंपनी की योजना विभिन्न प्राइस सेगमेंट्स में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। कंपनी ने EV के लिए अपनी योजना की रफ्तार बढ़ाई है। इसके तहत विभिन्न सेगमेंट में नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ मोटरसाइकिल भी लॉन्च करने की है। 

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है। हालांकि, हीरो मोटोकॉर्प ने इस सेगमेंट में शुरुआत करने में कुछ देरी की है जिसका फायदा Ather Energy और Ola Electric जैसे स्टार्टअप्स को मिला है। हीरो मोटोकॉर्प ने इस सेगमेंट में अपना पहला मॉडल लॉन्च करने से पहले कुछ इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप्स में इनवेस्टमेंट किया था। देश में टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री में ई-स्कूटर और ई-बाइक की हिस्सेदारी दो प्रतिशत से कुछ अधिक है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में तेजी आ रही है और इसका बड़ा कारण पेट्रोल की बढ़ती कीमतें हैं। हालांकि, इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने की कुछ घटनाएं होने से सुरक्षा को लेकर आशंकाएं भी बढ़ी हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  2. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  5. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  6. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  7. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  8. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  9. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.