• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • किराए पर गाड़ी लेकर Goa घूमने का है प्‍लान? सरकार ने लिया अहम फैसला, जानें पूरी डिटेल

किराए पर गाड़ी लेकर Goa घूमने का है प्‍लान? सरकार ने लिया अहम फैसला, जानें पूरी डिटेल

कैब सर्विस से जुड़े वीकल और किराए पर मिलने वालीं बाइक भी इलेक्ट्रिक होंगी।

किराए पर गाड़ी लेकर Goa घूमने का है प्‍लान? सरकार ने लिया अहम फैसला, जानें पूरी डिटेल

अगले साल यानी 2024 से गोवा में किराए पर गाड़ी लेकर घूमने का अंदाज बदल जाएगा।

ख़ास बातें
  • राज्‍य के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत ने दी जानकारी
  • अगले साल से गोवा में किराए पर मिलने वाले टूरिस्‍ट वीकल होंगे इलेक्ट्रिक
  • किराए पर मिलने वालीं बाइक भी इलेक्ट्रिक होंगी
विज्ञापन
अगर आप घूमना पसंद करते हैं, तो कभी ना कभी गोवा (Goa) जाना चाहेंगे। हर साल लाखों की संख्‍या में देसी और विदेशी पर्यटक गोवा पहुंचते हैं। गोवा घूमने जाने वालों को पता है कि वहां किराए पर गाड़ी मिल जाती है और लोग उसमें सवार होकर राज्‍य के पॉपुलर टूरिस्‍ट प्‍लेस को विजिट करते हैं। अगले साल यानी 2024 से गोवा में किराए पर गाड़ी लेकर घूमने का अंदाज बदल जाएगा। गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्‍य में किराए पर उपलब्ध कराए जाने वाले सभी नए पर्यटक वीकल अगले साल से इलेक्ट्रिक होंगे।

राज्‍य के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को यह जानकारी दी। वह पणजी में नीति आयोग द्वारा आयोजित एक एक इवेंट में बोल रहे थे। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उन्‍होंने बताया कि कैब सर्विस से जुड़े वीकल और किराए पर मिलने वालीं बाइक भी इलेक्ट्रिक होंगी। प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा की सरकार ने इलेक्ट्रिक वीकल को बढ़ावा देने के लिए बड़े सुधारों का प्रस्ताव दिया है।

मुख्‍यमंत्री ने बताया कि देश के तमाम राज्यों द्वारा खरीदे गए इलेक्ट्रिक वीकल्‍स (ईवी) की सूची में गोवा चौथे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि अगले साल जनवरी से किराए पर दिए जाने वाले सभी नए पर्यटक वीकल, कैब और बाइक अनिवार्य रूप से इलेक्ट्रिक पावर्ड होंगे। सावंत ने यह भी कहा कि जनवरी 2024 से गोवा सरकार द्वारा खरीदे जाने वाले नए वीकल भी इलेक्ट्रिक होंगे। 

गौरतलब है कि देश में इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की सेल तेजी से बढ़ रही है। अधिकतर लोग अब इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक साइकिल, इलेक्ट्रिक कार और यहां तक कि इलेक्ट्रिक SUV पर भी शिफ्ट हो रहे हैं। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) समय-समय पर इससे संबंधित आंकड़े जारी करती है। 

मई 2023 में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेल (EV Sale May 2023) की बात करें तो कुल 7,437 यूनिट्स बिकी हैं। जबकि मई 2022 में यह संख्या 2,961 थी। इसमें बात इलेक्ट्रिक कारों की सेल की जाए तो इनमें 151.17% ईयर ओवर ईयर ग्रोथ हुई है। महीना दर महीना के लिए यह प्रतिशत 27.48 का है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »