• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Enigma Ambier N8 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज में 200 किमी की रेंज, हर महीने होगी हजारों की बचत

Enigma Ambier N8 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज में 200 किमी की रेंज, हर महीने होगी हजारों की बचत

Enigma Ambier N8 इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज होकर 200 किमी की दूरी तय कर सकता है।

Enigma Ambier N8 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज में 200 किमी की रेंज, हर महीने होगी हजारों की बचत

Photo Credit: Enigma

Enigma Ambier N8 की रेंज 200 किमी है।

ख़ास बातें
  • Enigma Ambier N8 की एक्स शोरूम कीमत 1.05 लाख से 1.10 लाख रुपये है।
  • Enigma Ambier N8 में 1500-Watt BLDC मोटर दी गई है।
  • Enigma Ambier N8 एक बार चार्ज होकर 200 किमी की दूरी तय कर सकता है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश बेस्ड ईवी निर्माता ब्रांड Enigma ऑटोमोबाइल ने भारतीय बाजार में Enigma Ambier N8 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि Ambier N8 एक बार चार्ज होकर 200 किमी की रेंज प्रदान करेगा, जिसे फुल चार्ज होने में करीब 2 से 4 घंटे का समय लगेगा। यहां हम आपको Ambier N8 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Enigma Ambier N8 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Enigma Ambier N8 इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1.05 लाख से 1.10 लाख रुपये है। इच्छुक ग्राहक इस ईवी को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। Enigma Ambier N8 कलर ऑप्शन के मामले में ग्रे, व्हाइट, ब्लू, मैट ब्लैक और सिल्वर में उपलब्ध है।


Enigma Ambier N8 के स्पेसिफिकेशंस 


Enigma Ambier N8 में 1500-Watt BLDC मोटर दी गई है। यह एक हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो कि 45 से लेकर 50 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से दौड़ सकता है। Enigma Ambier N8 में 63V 60AH बैटरी दी गई है। रेंज की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज होकर 200 किमी की दूरी तय कर सकता है। वहीं इस बैटरी को फुल चार्ज होने में सिर्फ 2 से 4 घंटे का समय लगता है।

डाइमेंशन की बात की जाए तो Enigma Ambier N8 का कुल वजन 220 किलो है। इस स्कूटर की लोड कैपेसिटी 200 किलो और बूट कैपेसिटी 26 लीटर है। वहीं Enigma के नए ई-स्कूटर का व्हीलबेस 1,290 mm है। Enigma Ambier N8 के साथ Enigma On Connect ऐप दी गई है जो कि यूजर्स को कई फंक्शन एक्सेस करने की सुविधा देती है। सस्पेंशन की बात करें तो इस स्कूटर में 130 mm फ्रंट टेलीस्कॉपिक फॉर्क और रियर में कॉल स्प्रिंग दिए गए हैं। 
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »