• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर Rs 10 हजार सस्ता खरीदने का मौका! 28 जुलाई से इन कस्टमर्स के लिए खुलेगी विंडो

Ola S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर Rs 10 हजार सस्ता खरीदने का मौका! 28 जुलाई से इन कस्टमर्स के लिए खुलेगी विंडो

ओला इलेक्ट्रिक ने ओला एस1 एयर को अक्टूबर 2022 में घोषित किया था।

Ola S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर Rs 10 हजार सस्ता खरीदने का मौका! 28 जुलाई से इन कस्टमर्स के लिए खुलेगी विंडो

Photo Credit: Ola Electric

ओला इलेक्ट्रिक ने ओला एस1 एयर को अक्टूबर 2022 में घोषित किया था।

ख़ास बातें
  • यह विंडो 28 जुलाई से खुलने जा रही है।
  • 30 जुलाई तक खरीदने पर यह Rs 10000 सस्ता मिलेगा।
  • Official Website पर जाकर इसे 999 रुपये में बुक करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
Ola Electric के पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air की खरीदारी करने का मौका कंपनी दे रही है। ओला इलेक्ट्रिक ने ओला एस1 एयर की पर्चेज विंडो खोलने की घोषणा कर दी है। जिन ग्राहकों ने 30 जुलाई से पहले स्कूटर की बुकिंग करवाई हुई है उन्हें यह स्कूटर 10 हजार रुपये के इंट्रोडक्ट्री डिस्काउंट में उपलब्ध करवाया जाएगा। Ola S1 Air के नए वेरिएंट में 3kWh बैटरी दी गई है। इससे पहले 2kWh और 4kWh बैटरी वाले वेरिएंट्स भी लाए गए थे लेकिन बाद में इन्हें बंद कर दिया गया। नए वेरिएंट अधिकतम रेंज 125 किलोमीटर बताई गई है। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स। 

Ola S1 Air की बिक्री के लिए कंपनी ने पर्चेज विंडो ओपन करने की घोषणा की है। यह विंडो 28 जुलाई से खुलने जा रही है। कंपनी इंट्रोडक्ट्री ऑफर के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1,09,999 रुपये में उपलब्ध करवा रही है। यानि कि 30 जुलाई तक खरीदने पर यह Rs 10000 सस्ता मिलेगा। उसके बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए ग्राहकों को 1,19,999 रुपये की कीमत चुकानी होगी। कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बुकिंग विंडो भी ओपन की हुई है। Ola Electric Official Website पर जाकर इसे 999 रुपये में बुक करवाया जा सकता है। कंपनी Twitter हैंडल पर इसके बारे में पूरी जानकारी दी है। 

ओला इलेक्ट्रिक ने ओला एस1 एयर को अक्टूबर 2022 में घोषित किया था। उस वक्त इसका एक ही वेरिएंट लॉन्च किया गया था जिसकी कीमत 84,999 रुपये रखी गई थी। इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी कंपनी की ओर से शुरू नहीं की गई। डिलीवरी शुरू करने से पहले इसके 2 नए वेरिएंट लॉन्च किए गए। इलेक्ट्रिक स्कूटर के तीन वेरिएंट्स पेश किए किए गए जिनमें 2kWh, 3kWh और 4kWh बैटरी विकल्प दिया गया। लेकिन बाद में सिर्फ 3kWh बैटरी वाला वेरिएंट ही रखा गया। अब इसकी पर्चेज विंडो 28 जुलाई से खोली जा रही है और 30 जुलाई तक ओपन रहेगी। 

जिन कस्टमर्स ने पहले से बुकिंग नहीं करवाई है, उनके लिए पर्चेज विंडो 31 जुलाई से खोली जाएगी, लेकिन उस वक्त स्कूटर के लिए 10 हजार रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी अगस्त की शुरुआत में चालू करने की बात कही गई है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एलईडी हेडलैंप, 7 इंच TFT स्क्रीन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसमें रीवर्स मोड, रिमोट बूट लॉक-अनलॉक, म्यूजिक प्लेबैक आदि फीचर्स भी मिल जाते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  6. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »