EMotorad ने भारत में लॉन्च की किफायती और अल्ट्रा प्रीमियम ई-बाइक लाइनअप, कीमत Rs 25 हजार से शुरू

EMotorad ने भारत में 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में अपनी दो ई-बाइक रेंज लॉन्च की है, जिसमें किफायती और अल्ट्रा प्रीमियम दोनों तरह की ई-बाइक्स शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 जनवरी 2023 19:50 IST
ख़ास बातें
  • EMotorad ने 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में दो ई-बाइक रेंज लॉन्च की
  • X-Factor रेंज में X1, X2 और X3 ई-बाइक्स शामिल हैं
  • Elite रेंज में Nighthawk, Desert Eagle और Xplorer+ आती हैं

ई-बाइक्स की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है

EMotorad ने आज भारत में अपनी X-Factor लाइन के साथ Elite ई-बाइक लाइनअप को लॉन्च किया। इनमें प्रीमियम Nighthawk, Desert Eagle और Xplorer+ के साथ किफायती X-Factor X1, X2 और X3 ई-बाइक्स शामिल हैं। निर्माता का कहना है कि ई-बाइक की पूरी रेंज ट्रेल्स के लिए बनाई गई है और प्रीमियम कंपोनेंट से लैस है। रेंज की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है और महंगा मॉडल लाखों में बेचा जा रहा है।

EMotorad ने भारत में 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में अपनी दो ई-बाइक रेंज लॉन्च की है, जिसमें किफायती और अल्ट्रा प्रीमियम दोनों तरह की ई-बाइक्स शामिल हैं। कीमत की बात करें, तो TOI के अनुसार, किफायती X-Factor रेंज में X1 की कीमत 24,999 रुपये, X2 की कीमत 27,999 रुपये और X3 की कीमत 32,999 रुपये है। वहीं, प्रीमियम रेंज में Nighthawk की कीमत 4.75 लाख रुपये और Desert Eagle की कीमत 5 लाख रुपये है। रिपोर्ट में Xplorer+ की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है।

ई-बाइक जल्द कथित तौर पर ईमोटराड की आधिकारिक वेबसाइट, ऑनलाइन मार्केटप्लेस और ऑफलाइन डीलरशिप से खरीदने के लिए उपलब्ध होगी।

कंपनी ने कुछ स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठाया है। किफायती X1 डिस्क ब्रेक्स और ऑटो कट ऑफ के साथ आती है। इसमें 12 मैग्नेट के साथ पेडल असिस्ट का 1 लेवल शामिल है, जबकि X2 और X3 में पेडल असिस्ट के 3 लेवल्स शामिल हैं। X1 और X2 ई-बाइक कथित तौर पर रिमूवेबल बैटरी के साथ आती हैं।
Advertisement

अधिक महंगी Nighthawk की बात करें, तो ई-बाइक एल्यूमीनियम फ्रेम, 150 mm ट्रैवल फोर्क और 35 mm स्टैंचियन से लैस आती है। फास्ट शिफ्टिंग के लिए इसमें X5 derailleur के साथ SRAM शिफ्टिंग का उपयोग किया गया है। ई-बाइक टेक्ट्रो 2 पिस्टन फ्रंट और रियर ब्रेक और मैक्सएक्सिस मिनियन डीएचएफ एक्सो प्रोटेक्शन ट्यूबलेस रेडी टायर से लैस आती है।
Advertisement

वहीं, Desert Eagle की बात करें, तो इसमें 120 mm ट्रैवल फोर्क और एक 'प्रूवन मोशन कंट्रोल' डैम्पर शामिल है। यह ऐप-कंट्रोल्ड ई-बाइक है, जो SRAM शिफ्टिंग से लैस है। इसमें Kenda Juggernaut 30 TPI wirr bead पंक्चर रेजिस्टेंट टायर केसिंग भी मिलती है।

X-Factor ई-बाइक में रिमूवेबल बैटरी के साथ LCD डिस्प्ले भी मिलता है। इसमें स्टील फ्रेम और सिंगल स्पीड ड्राइवट्रेन शामिल है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Bikes, Electric Cycles
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.