• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • इलेक्ट्रिक बाइक से खीचें जाने वाला मिनी कैरावेन Hupi Wagon, डिजाइन है गजब फीचर्स भी गजब

इलेक्ट्रिक बाइक से खीचें जाने वाला मिनी कैरावेन Hupi Wagon, डिजाइन है गजब फीचर्स भी गजब

Hupi Wagon की कीमत 5,990 यूरो (लगभग 5,51,316 रुपये) है। यह यूनिक ट्रेलर आउटडोर लवर्स के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

इलेक्ट्रिक बाइक से खीचें जाने वाला मिनी कैरावेन Hupi Wagon, डिजाइन है गजब फीचर्स भी गजब

Photo Credit: Hupi

Hupi Wagon में 250 वॉट का सौर पैनल है।

ख़ास बातें
  • Hupi Wagon ट्रेलर आउटडोर लवर्स के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
  • Hupi Wagon की कीमत 5,990 यूरो (लगभग 5,51,316 रुपये) है।
  • Hupi Wagon की छत पर 250 वॉट का सौर पैनल और एक ऑनबोर्ड बैटरी है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बाइक का चलन बढ़ता जा रहा है और ऐसे में एक कैंपर को इलेक्ट्रिक बाइक से जोड़ने का विचार बेहतर साबित हो सकता है। Hupi Wagon इलेक्ट्रिक व्हीकल और कैंपर सेगमेंट में हलचल पैदा कर रहा है। कुछ समय पहले पेश हुए इस मिनी कैरावेन को काफी लोकप्रियता मिल रही है। अगर आप क्लासिक ई-बाइक एक्सपीरियंस को बेहतरीन बनाना चाहते हैं तो आपके लिए यह बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यहां हम आपको Hupi Wagon के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Hupi Wagon की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Hupi Wagon की कीमत 5,990 यूरो (लगभग 5,51,316 रुपये) है। यह यूनिक ट्रेलर आउटडोर लवर्स के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।


Hupi Wagon की खासियतें


मॉड्रन और पार्यवारण को लेकर जागरुक यात्रियों के लिए तैयार Hupi Wagon सोलर एनर्जी पर काम करता है। इससे सड़क पर आराम करते हुए ई-बाइक बैटरी को चार्ज किया जा सकता है और सूरज की रोशनी आपको परेशान नहीं करेगी बल्कि फायदा पहुंचाएगी। इस इको-फ्रेंडली ट्रैवल ट्रेलर में एक इंसान के लिए सोने की जगह दी गई है। एडवेंचर लवर्स के लिए यह एक छोटा चलता फिरता घर साबित हो सकता है। इसकी छत पर 250 वॉट का सौर पैनल और एक ऑनबोर्ड बैटरी है, जिससे यह गैजेट के लिए पावर प्रदान कर सकता है और ई-बाइक को रिचार्ज कर सकता है। हूपी ट्रेलर को ट्रिप के लिए अतिरिक्त फीचर्स के साथ कस्टमाइज किया ज सकता है। हूपी ट्रेलर में ऑफ-ग्रिड एडवेंचर को बेहतर बनाने के लिए एक प्रोपेन स्टोव, पोर्टेबल ग्रिल, स्काइलाइट और एक टीवी जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

फिनलैंड के निर्माता उरपो "उपी" मेरानमा द्वारा इसे डिजाइन किया गया है। हूपी ट्रेलर का वजन सिर्फ 70 किलोग्राम है। अपने कॉम्पैक्ट डिजाइन के चलते हूपी ट्रेलर को आसानी से हाथ से खींचा जा सकता है। एक यूनिवर्सल हिच सॉल्यूशन का इस्तेमाल करके कई प्रकार की ई-बाइक्स से जोड़ा जा सकता है। इंटीरियर को काफी ध्यान से डिजाइन किया गया है, जिसमें हर इंच का बेहतर इस्तेमाल होता है। इसमें आसानी से बैठकर काम किया जा सकता है और आराम किया जा सकता है, हालांकि खड़े होने के लिए पर्याप्त लंबाई नहीं है। इसमें एक इंटीग्रेटेड वॉल डेस्क और आराम के लिए एक फोल्डेबल बिस्तर है। 

ई-बाइक की पावर और बैटरी ह्यूमन ट्रैवल के लिए डिजाइन की गई है, ऐसे में कैंपर को खींचने से बाइक की रेंज काफी कम हो सकती है। हालांकि हूपी ट्रेलर को आउटडोर एक्टिविटी को बेहतर बनाने और रुकने पर बाइक की बैटरी को चार्ज करने के लिए तैयार किया गया है। एक कॉम्पैक्ट मोबाइल होम जैसा दिखने वाला हूपी ट्रेलर ई-बाइक के मुकाबले में किसी अन्य वाहन द्वारा खींचे जाने के लिए ज्यादा बेहतर हो सकता है। हालांकि एडवांस ई-बाइक खास तौर पर दमदार कार्गो बाइक अपनी पावरफुल मोटर्स से इसके भार को संभाल सकती हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »