270 किलोमीटर रेंज के साथ Mihogo One फोल्डिंग ई-बाइक पेश, जानें खासियतें

Mihogo One बाइक एक बार चार्ज होकर 270 किमी की रेंज प्रदान करती है। बाइक का अधिकतम आउटपुट 750W है।

270 किलोमीटर रेंज के साथ Mihogo One फोल्डिंग ई-बाइक पेश, जानें खासियतें

Photo Credit: Mihogo

Mihogo One की रेंज 270 किमी है।

ख़ास बातें
  • Mihogo One एक बार चार्ज होकर 270 किमी की रेंज प्रदान करती है।
  • Mihogo One फोल्डिंग ई-बाइक का अधिकतम आउटपुट 750W है।
  • Mihogo One में 2.4 इंच की आईपीएस डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
Mihogo ने Mihogo One फोल्डिंग ई-बाइक को पेश किया है। इस बाइक में 270 किमी की रेंज के साथ दमदार फीचर्स दिए गए हैं। Mihogo One में दी गई कॉम्पैक्ट डिस्प्ले के जरिए नेविगेशन सपोर्ट भी मिलता है। नई ई-बाइक के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। आइए Mihogo One फोल्डिंग ई-बाइक के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Mihogo One फोल्डिंग ई-बाइक के फीचर्स


Mihogo One फोल्डिंग ई-बाइक को कॉम्पैक्ट तौर पर कार के ट्रंक के अंदर ले जाया जा सकता है। इसके फ्रेम और हैंडलबार को मोड़ा जा सकता है। बाइक एक बार चार्ज होकर 270 किमी की रेंज प्रदान करती है। बाइक में एक हब व्हील मोटर है जो मिड-मोटर सिस्टम के मुकाबले में ज्यादा लाभ प्रदान करती है। मोटर को टॉर्क सेंसर द्वारा कंट्रोल किया जा सकता है। इसका अधिकतम आउटपुट 750W है। इसमें डिस्क ब्रेक दिए गए हैं जो कि बाइक पर उचित कंट्रोल प्रदान करते हैं।

Mihogo One में 2.4 इंच की आईपीएस डिस्प्ले दी गई है जो कि टर्न बाय टर्न डायरेक्शन प्रदान करती है। साइकिल में एलईडी लाइट्स की अधिकतम ब्राइटनेस 120 लुमेन है और मडगार्ड भी दिए गए हैं। Mihogo One में केंडा के चौड़े टायर दिए गए हैं।

Mihogo One को क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड किए जाने की उम्मीद है। क्राउडफंडिंग कैंपेन के तौर पर ई-बाइक के लिए फाइनेंस ऑप्शन होंगे। Mihogo One की टॉप स्पीड और एक्सीलेरेशन के बारे में जानकारी जल्द ही आएगी। इसमें मजबूत फ्रेम के अलावा मोटे और मजूबत टायर दिए गए हैं जो कि कठिन रास्तों पर राइड को आसान बनाते हैं।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mihogo One, Mihogo One Price, Mihogo One Range
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  5. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  7. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  8. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  9. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  10. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »