इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी

Ola Electric की अप्रैल में बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। पिछले कुछ महीनों से मुस्किलों का सामना कर रही इस कंपनी ने अप्रैल में 12,166 यूनिट्स की बिक्री की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 मई 2026 22:52 IST
ख़ास बातें
  • इस मार्केट में अप्रैल में TVS Motor ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है
  • Ather Energy की बिक्री में 25 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट हुई है
  • Ola Electric की अप्रैल में बिक्री में बढ़ोतरी हुई है

पिछले महीने Bajaj Auto के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री लगभग 29 प्रतिशत घटकर 32,883 यूनिट्स की है

देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में पिछले महीने लगभग 22 प्रतिशत की कमी हुई है। इस मार्केट में अप्रैल में TVS Motor ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। हालांकि, कंपनी की बिक्री में 24 प्रतिशत की गिरावट हुई है। ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री अप्रैल में महीना-दर-महीना आधार पर लगभग 20 प्रतिशत बढ़ी है। 

Vahan वेबसाइट के डेटा के अनुसार, अप्रैल में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के रजिस्ट्रेशंस लगभग 22 प्रतिशत घटकर लगभग 1,48,000 यूनिट्स के रहे हैं। TVS Motor ने बिक्री में 24 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद इस मार्केट में पहला स्थान हासिल किया है। अप्रैल में TVS Motor ने 37,661 यूनिट्स की बिक्री की है और इसका मार्केट शेयर लगभग 25 प्रतिशत का है। पिछले महीने Bajaj Auto के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री लगभग 29 प्रतिशत घटकर 32,883 यूनिट्स की रही है। बजाज ऑटो का मार्केट शेयर लगभग 22 प्रतिशत का है। 

Advertisement

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में Ather Energy की बिक्री 25 प्रतिशत से ज्यादा गिरी है। अप्रैल में Ather Energy का 27,024 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान है। Ola Electric की अप्रैल में बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। पिछले कुछ महीनों से मुस्किलों का सामना कर रही इस कंपनी ने अप्रैल में 12,166 यूनिट्स की बिक्री की है। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया कि उसकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे बड़े मार्केट्स में कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी ने कहा कि बिक्री में बढ़ोतरी कस्टमर्स का विश्वास बढ़ने और इसके इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मजबूत डिमांड का संकेत है। 

पिछले महीने Ola Electric ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया 4680 Bharat Cell दिया गया है। इसकी रेंज लगभग 320 किलोमीटर की है। S1 X+ 5.2 kWh में 11 kW की मिड-ड्राइव मोटर के साथ इंटीग्रेटेड मोटर कंट्रोल यूनिट दी गई है। इसमें ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और फ्रंट डिस्क ब्रेक सेटअप है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड लगभग 125 kmph की है। कंपनी के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बड़ी रेंज है। इनमें S1 Pro+ (4 kWh और 5.2 kWh), S1 Pro (3 kWh और 4 kWh) और S1 X (2 kWh, 3 kWh, 4 kWh, 5.2 kWh) शामिल हैं। ओला इलेक्ट्रिक के पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster की रेंज भी शामिल है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.