भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स

पिछले तीन महीनों में कुल पैसेंजर व्हीकल्स में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी बढ़कर 6.1 प्रतिशत की हो गई है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में EVs की हिस्सेदारी औसत लगभग 4.6 प्रतिशत की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जून 2026 23:05 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ सप्ताह में फ्यूल महंगा होने से EVS की डिमांड बढ़ी है
  • इलेक्ट्रिक कारों की औसत मासिक सेल्स लगभग 26,000 यूनिट्स की है
  • इस सेगमेंट में Tata Motors का पहला स्थान बरकरार है

इस सेगमेंट में Tata Motors का पहला स्थान बरकरार है

देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ( EV) की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, पैसेंजर व्हीकल्स के कुल मार्केट में EV की हिस्सेदारी बहुत कम है। मिडल ईस्ट में तनाव की वजह से पिछले कुछ सप्ताह में पेट्रोल और डीजल के महंगा होने से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड बढ़ी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में Crisil Ratings के हवाले से बताया गया है कि अगले फाइनेंशियल ईयर तक इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स दोगुनी से अधिक बढ़ सकती है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स लगभग 2.2 लाख यूनिट्स की थी। यह अगले फाइनेंशियल ईयर तक बढ़कर लगभग पांच लाख यूनिट्स पर पहुंच सकती है। पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक कारों की औसत मासिक सेल्स लगभग 40 प्रतिशत बढ़कर लगभग 26,000 यूनिट्स की रही है। 

Advertisement

पिछले तीन महीनों में कुल पैसेंजर व्हीकल्स में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी बढ़कर 6.1 प्रतिशत की हो गई है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में EVs की हिस्सेदारी औसत लगभग 4.6 प्रतिशत की थी। EVs की सेल्स बढ़ने के पीछे इन्हें चलाने की कॉस्ट कम होना, प्रोडक्ट्स की रेंज बढ़ना और बैटरी से जुड़ी टेक्नोलॉजी में सुधार प्रमुख कारण हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्यूल के प्राइसेज में बढ़ोतरी की वजह से पिछले महीने इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) को चलाने की कॉस्ट लगभग आठ प्रतिशत बढ़ी है। देश में इलेक्ट्रिक कारों के लगभग 20 मॉडल उपलब्ध हैं। पिछले फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स कैटेगरी में 1,99,923 यूनिट्स की सेल्स हुई है। इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में यह 83 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है। इस सेगमेंट में Tata Motors का पहला स्थान बरकरार है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में टाटा मोटर्स ने 78,811 यूनिट्स की बिक्री की है। 

इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की कैटेगरी में दूसरे स्थान पर MG Motor (53,089 यूनिट्स) के साथ है। MG Motor की Windsor EV को नॉन-मेट्रो शहरों में जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की लॉन्च के बाद से सेल्स 65,000 यूनिट्स को पार कर गई है। कंपनी की कुल सेल्स में Windsor EV का बड़ा योगदान है। Windsor EV की लगभग 70 प्रतिशत सेल्स नॉन-मेट्रो शहरों से मिल रही है। देश में बिलिनेयर Elon Musk की Tesla को कस्टमर्स से ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। इसका बड़ा कारण इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होने की वजह से टेस्ला के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के महंगे प्राइसेज हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.