सर्दियों का आपके इलेक्ट्रिक वाहन पर पड़ सकता है बुरा असर, इन तरीकों से पाएं निजात

अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का शोध कहता है कि अत्यधिक ठंड की स्थिति में वाहन चलाते समय EVs अपनी रेंज का 12 प्रतिशत तक खो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जनवरी 2023 10:59 IST
ख़ास बातें
  • बैटरी पैक एनर्जी पैदा करने के लिए कैमिकल प्रोसेस पर निर्भर करते हैं
  • ज्यादा ठंड इस प्रोसेस पर प्रभाव डालता है
  • सर्दियों में रेंज कम और चार्जिंग समय बढ़ने की संभावना होती है

उत्तर भारत में तापमान 5 डिग्री से नीचे गिर रहा है

सर्दी आने के साथ देश की राजधानी के साथ-साथ कई राज्यों में तापमान बहुत ज्यादा गिर जाता है। लोगों को ठंड से परेशानियों का सामना करना ही पड़ता है, साथ ही इसका सीधा असर वाहनों पर भी पड़ता है, जहां एक ओर नॉन-इलेक्ट्रिक (ICE) वाहन इंजन ऑयल के जमने के चलते दिक्कते आती हैं, वहीं इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicles) में भी मौसम से अछूते नहीं रहते। इलेक्ट्रिक वाहन का दिल कहे जाने वाले विशाल बैटरी पैक इनके ज्यातर पार्ट्स को पावर देते हैं, लेकिन तापमान के गिरने का सीधा असर बैटरी पर पड़ता है, जो इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को परेशान करता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) पहले ही चेतावनी दे चुका है कि उत्तर भारत में तापमान 5 डिग्री से नीचे गिर रहा है और आने वाले समय में इससे भी ज्यादा गिर सकता है। ऐसे में न केवल ICE, बल्की इलेक्ट्रिक व्हीकल मालिकों के भी इस मौसम की मार से परेशान होने की संभावना पूरी है। EVs में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले लिथियम-आयन बैटरी पैक ठंड के मौसम में कम कुशल माने जाते हैं।
Advertisement

रसायनशास्त्र की भाषा में समझें, तो लिथियम-आयन बैटरी पैक एनर्जी पैदा करने के लिए रासायनिक प्रतिक्रियाओं पर निर्भर करते हैं, जैसे एनोड से कैथोड में जाना। यही वो प्रोसेस है, जो ज्यादा ठंड पड़ने पर धीमी हो जाती है, जिससे बैटरी की कुशलता में सीधा असर पड़ता है। बैटरी पैक पर ठंड का यह असर सीधा रेंज पर असर डालता है, यानी बैटरी को फुल चार्ज करने पर भी कम रेंज मिल सकती है।

TOI के अनुसार, अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का शोध कहता है कि अत्यधिक ठंड की स्थिति में वाहन चलाते समय EVs अपनी रेंज का 12 प्रतिशत तक खो सकते हैं। जमने के तापमान पर पहुंचने में रेंज 40 प्रतिशत तक कम हो सकती है। इसके अलावा, ठंड के मौसम का EV के चार्जिंग टाइम पर भी प्रभाव पड़ता है और ये ठंड के हिसाब से 400 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। 
Advertisement

ऐसे में यदि आप उत्तर भारत में रहते हैं और आजकल तेजी से गिर रहे तापमान में आपका इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर कम रेंज देता है या फुल चार्ज होने में समय लगाता है, तो आपको चिंतित होने की आवश्यक्ता नहीं है। हालांकि, ये समस्या केवल तापमान में भारी गिरावट के दौरान नोटिस होती हैं। यदि आपके इलेक्ट्रिक वाहन में रेंज या चार्जिंग की समस्या नॉर्मल तापमान में भी आती हैं, तो आपको उसे एक बार नजदीकी सर्विस सेंटर पर भी दिखाना चाहिए। इसके अलावा, कुछ निर्माता अपने वाहनों में इस तरह की समस्या से निपटने के लिए कई तरीके आजमाते हैं और साथ ही प्रोडक्शन से पहले बैटरी पैक को शून्य तापमान में भी टेस्ट किया जाता है।
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि यदि आप अपने ईवी का उपयोग कम दैनिक आवागमन के लिए करते हैं, तो अपना वाहन चलाने से पहले, हीटर चालू करें, खिड़कियों को डीफ्रॉस्ट करें और यदि वाहन में वेंटिलेटेड सीट्स हैं, तो उन्हें हीट करें। लिथियम-आयन बैटरी गर्म होने पर सबसे अच्छा काम करती हैं और ये तरीके बैटरी पैक को जल्दी गर्म होने में मदद करेंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Vehicle, electric cars, Electric Two Wheeler
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.