BYD इलेक्ट्रिक व्हीकल सेल में बनी बादशाह! अक्टूबर में बेचीं 3 लाख EV

BYD ने अक्टूबर में 301,095 पैसेंजर कारों की बिक्री की है।

BYD इलेक्ट्रिक व्हीकल सेल में बनी बादशाह! अक्टूबर में बेचीं 3 लाख EV

Photo Credit: BYD

BYD ने अक्टूबर में 301,095 ई-पैसेंजर कारों की बिक्री की है।

ख़ास बातें
  • पिछले साल की तुलना में 38% की ग्रोथ कंपनी ने दर्ज की है।
  • प्योर इलेक्ट्रिक कारें हाइब्रिड कारों के मुकाबले 60 प्रतिशत ज्यादा।
  • BYD का लक्ष्य 2023 के लिए 30 लाख इलेक्ट्रिक कारों की सेल करने का है।
विज्ञापन
BYD इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में शामिल है। चीन की ये दिग्गज EV मेकर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल में नए रिकॉर्ड बना रही है। अक्टूबर में कंपनी ने 3 लाख से ज्यादा यूनिट्स की सेल की है। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा करने वाली यह दुनिया की पहली कंपनी है। जिसने लगातार छठवें महीने सेल्स में यह रिकॉर्ड बनाया है। ईवी मार्केट में कंपनी का दबदबा लगातार बना हुआ है। कहा गया है कि पिछले साल की तुलना में कंपनी ने 38 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। 

BYD ने अक्टूबर में 301,095 पैसेंजर कारों की बिक्री की है। इनमें 11,500 हाई एंड Denza EVs भी शामिल हैं। पिछले साल की तुलना में 38% की ग्रोथ कंपनी ने दर्ज की है। CNEVPost  की रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल लेवल पर एक्सपोर्ट की गई सेल्स की बात करें तो कंपनी ने 30,521 व्हीकल्स की सेल की है। यहां पर एक अन्य तथ्य भी सामने आता है। जिसमें प्योर इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री प्लग-इन हाइब्रिड कारों के मुकाबले ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक प्योर इलेक्ट्रिक कारें हाइब्रिड कारों के मुकाबले 60 प्रतिशत ज्यादा खरीदी जा रही हैं। जबकि प्लग इन हाइब्रिड कारों में 19 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है। 

BYD का लक्ष्य 2023 के लिए 30 लाख इलेक्ट्रिक कारों की सेल करने का है। अभी साल के आखिरी दो महीने शेष हैं जिसमें कंपनी इसी परफॉर्मेंस को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। इलेक्ट्रिक कारों की इतनी बड़ी संख्या में सेल भविष्य के ट्रांसपोर्ट मीडियम का भी इशारा देती है। वर्तमान में बीवाईडी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी के रूप में उभर रही है। 

हाल ही में एक रिपोर्ट में सामने आया था कि चीन इलेक्ट्रिक कारें बेचने में सबसे आगे है। चीन में EV सेल्स का आंकड़ा अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है जिसमें 7.5 लाख इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री अकेले अगस्त 2023 में दर्ज की गई। चीन में प्लग-इन कार, यानी कि ऐसी कारें जो बिजली से चल सकती हैं, की सेल अब तक सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। 

कहा गया है कि चीन में बिकने वाली नई कारों में से अब हर पांच में 2 कारें प्लग-इन कारें हैं। इसका मार्केट शेयर 39 प्रतिशत पर पहुंच चुका है। 7.5 लाख इलेक्ट्रिक कारों में से 5 लाख कारें पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कारें रहीं जबकि 2.5 लाख कारें हाईब्रिड बताई गई हैं। ग्लोबल लेवल पर चीन इलेक्ट्रिक व्हीकल के प्रोडक्शन और सेल के मामले में भी आगे बना हुआ है। EV ग्लोबल सेल का 60 प्रतिशत हिस्सेदार अकेला चीन है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BYD, BYD electric cars, BYD EV, BYD EVs, BYD EV Sales
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazfit T Rex Ultra 2: टाइटेनियम बॉडी और 6 सैटेलाइट GPS वाली नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, जानें कीमत
  2. Lava Bold N2 vs Samsung Galaxy F07 vs Moto G06 Power: Rs 8 हजार के अंदर कौन बेहतर?
  3. QR Code की क्रांति! दुनिया का सबसे छोटा क्यूआर कोड, हजारों सालों तक डेटा करेगा स्टोर, जानें कैसे
  4. WhatsApp के इस फीचर से खत्म हो गई नए ग्रुप मेंबर्स की सबसे बड़ी टेंशन!
  5. PhonePe पर अब बिना PIN डाले होगी UPI पेमेंट, फीचर को ऐसे करें एक्टिवेट
  6. AI के कारण कम हो रही हैं जॉब्स, इस देश से हुई शुरुआत!
  7. E-Passport क्या है, कैसे करें आवेदन, कौन से दस्तावेज होना है जरूरी, जानें सबकुछ
  8. 15 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह फ्लैगशिप फोन, 50MP के तीन कैमरा
  9. गेमिंग फर्म Winzo पर ED ने कसा शिकंजा, अटैच किए 470 करोड़ रुपये
  10. क्रिप्टो ट्रेडिंग फ्रॉड में आंध्र प्रदेश के कारोबारी से हुई 1.6 करोड़ रुपये की ठगी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »