• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola Electric ने जुलाई 2023 में की 19 हजार यूनिट्स की रिकॉर्ड सेल! 50 हजार Ola S1 Air हुए बुक!

Ola Electric ने जुलाई 2023 में की 19 हजार यूनिट्स की रिकॉर्ड सेल! 50 हजार Ola S1 Air हुए बुक!

Ola S1, Ola S1 Pro और Ola S1 Air कंपनी के सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक टूव्हीलर हैं।

Ola Electric ने जुलाई 2023 में की 19 हजार यूनिट्स की रिकॉर्ड सेल! 50 हजार Ola S1 Air हुए बुक!

Photo Credit: Ola Electric

Ola S1 Air कंपनी के सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर में से एक है।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने जुलाई 2023 में 19 हजार के लगभग यूनिट्स की सेल की है।
  • जून में यह आंकड़ा 18 हजार यूनिट्स का था।
  • Ola S1 Air की मार्केट में काफी ज्यादा डिमांड है।
विज्ञापन
भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक टूव्हीलर (E2W) मार्केट में फिर से नम्बर 1 का तमगा हासिल किया है। जुलाई 2023 के लिए कंपनी की सेल्स के आंकड़े सामने आए हैं जिनमें पता चलता है कि ओला इलेक्ट्रिक के दोपहिया व्हीकल सबसे ज्यादा बिके हैं। इनकी संख्या 19 हजार बताई गई है। इसके साथ ही कंपनी ने ईयर ओवर ईयर सेल्स (YoY) में भी 375 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। 

Ola Electric इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेग्मेंट में सेल्स के मामले में फिर से सरताज बनी है। अपनी नम्बर 1 की बादशाहत बरकरार रखते हुए इसने जुलाई 2023 में 19 हजार के लगभग यूनिट्स की सेल की है। जबकि जून में यह आंकड़ा 18 हजार यूनिट्स का था। यानि कि जून में भी कंपनी नम्बर 1 इलेक्ट्रिक टूव्हीलर विक्रेता थी, और अब इसी आंकड़े में 1000 यूनिट्स की बढो़त्तरी करते हुए यह जुलाई में भी टॉप इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स विक्रेता साबित हुई है। 

भारत में ओला इलेक्ट्रिक देश की टॉप इलेक्ट्रिक टूव्हीलर कंपनी है जिसका मार्केट शेयर जुलाई में 40% दर्ज किया गया है। इसके पहले महीने में भी यह 40 प्रतिशत था। कंपनी की Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की सीरीज सबसे पॉपुलर सीरीज है जिसमें Ola S1, Ola S1 Pro और Ola S1 Air शामिल हैं। एक हालिया रिपोर्ट में सामने आया था कि कंपनी जल्द ही इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बैटरी बनाने की फैक्ट्री भी शुरू करने वाली है। 

Ola S1, Ola S1 Pro और Ola S1 Air कंपनी के सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक टूव्हीलर हैं। हाल ही में Ola S1 Air के लिए पर्चेज विंडो ओपन की गई थी। कंपनी ने इस पर्चेज विडों के ओपन होने के दौरान 50 हजार यूनिट्स की ताबड़तोड़ बुकिंग मिलने की बात कही है। इससे पता चलता है कि Ola S1 Air की मार्केट में काफी ज्यादा डिमांड है। अगस्त के लिए कंपनी ने कहा है कि वह Ola S1 Air की डिलीवरी को लेकर बहुत उत्साहित है। साथ ही कंपनी का एनुअल फ्लैगशिप ईवेंट भी होने वाला है जिसमें यह कई तरह की घोषणाएं कर सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  3. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  5. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  6. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  7. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  8. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  9. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  10. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »